लाइव न्यूज़ :

बी आर कुंडल ने नेशनल कांफ्रेंस से नाता तोड़ा

By भाषा | Updated: March 24, 2021 20:14 IST

Open in App

जम्मू, 24 मार्च नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के साथ अपना दो साल पुराना नाता तोड़ते हुए पूर्व मुख्य सचिव बी आर कुंडल ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

विधानपरिषद के सदस्य रहे कुंडल 2008 में गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व वाली पीडीपी-कांग्रेस गठबंधन सरकार में मंत्री भी रहे। वह मार्च, 2019 में कांग्रेस छोड़कर नेकां में शामिल हो गये थे। सरकारी सेवा से निवृत होने के बाद उन्होंने कांग्रेस का हाथ थामा था।

नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को भेजे अपने पत्र में कहा, ‘‘ नेकां से अपने जुड़ाव को लेकर मैं दुविधा में हूं। जिन स्थितियों/वादों के साथ मैंने खुद को इस राजनीतिक दल के साथ जोड़ा था, वे कभी साकार नहीं हुए।’’

उन्होंने अब्दुल्ला को नेकां में शामिल होने के दिन उनसे जम्मू-पुंछ संसदीय क्षेत्र से चुनाव में उतारने की उनकी घोषणा की याद दिलाई और कहा, ‘‘ उन्हें ही वे कारण मालूम होंगे जिसकी वजह से यह सीट किसी समझौते के तहत कांग्रेस को दे दी गयी और तब से तवी नदी में बहुत सारा पानी बह गया है।’’

उन्होंने एक पन्ने के पत्र में लिखा है, ‘‘ कालावधि में मैंने अपने आप को (वहां) पूरी तरह व्यर्थ पाया और किसी ने भी किसी भी चीज के लिए मेरी सेवाओं का इस्तेमाल नहीं सोचा। ऐसे में नेकां के साथ जुड़े रहना बेमतलब है।’’

कुंडल ने यह पत्र पीटीआई-भाषा के साथ साझा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ फिलहाल मेरी किसी अन्य पार्टी से जुड़ने की योजना नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं