बीपीएससी असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर पीटी के नतीजे घोषित, 1696 उम्मीदवार हुए पास, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2022 09:39 IST2022-10-18T09:20:41+5:302022-10-18T09:39:50+5:30

गौरतलब है कि परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त 2022 को 53 केंद्रों पर आयोजित किया गया था। परीक्षा में कुल 11531 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। उम्मीदवार बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर परीक्षा का परिणाम देख सकते हैं।

BPSC Assistant Audit Officer PT results declared 1696 candidates passed see your result like this | बीपीएससी असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर पीटी के नतीजे घोषित, 1696 उम्मीदवार हुए पास, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

बीपीएससी असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर पीटी के नतीजे घोषित, 1696 उम्मीदवार हुए पास, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

Highlightsअभ्यर्थियों को अपना रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं, उनके आयोग मुख्य लिखित परीक्षा के लिए जल्द ही नोटिस जारी करेगा।

पटना: बीपीएससी (BPSC) असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर पीटी का रिजल्ट जारी कर दिया गया है जिसमें कुल 1696 उम्मीदवार सफल हुए हैं। गौरतलब है कि परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त 2022 को 53 केंद्रों पर आयोजित किया गया था। परीक्षा में कुल 11531 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। उम्मीदवार बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर परीक्षा का परिणाम देख सकते हैं।

जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं, उनके आयोग मुख्य लिखित परीक्षा के लिए जल्द ही नोटिस जारी करेगा। मुख्य लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को फिर से आवेदन करना होगा। 

कैसे देखें रिजल्ट (How To Check  BPSC Assistant Audit Officer PT Result)

अभ्यर्थियों को अपना रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट ऑफ असिस्टेंट ऑडिटर कॉम्पिटेटिव एक्जाम के लिंक पर क्लिक करें। एक पीडीएफ फाइल ओपन होगा, जिसमें रोल नंबर सर्च कर अपने रिजल्ट को देख सकते हैं।

 बीपीएससी ने असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर के कुल 138 पदों पर पीटी परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में आवेदन करने के लिए आवेदन भी मांगे हैं। आवेदन ऑनलाइन मोड में भरा जाएगा और इसके लिए आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अभ्यर्थी आवेदन भर सकते हैं। आवेदन करने के लिए सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 750 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा जबकि अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति सभी जाति वर्ग की महिला उम्मीदवारों और दिव्यांग उम्मीदवारों को 200 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।

 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की शुरुआत आज मंगलवार 18 अक्टूबर से हो रही है और ऑनलाइन आवेदन भरने की आखिरी तिथि 28 अक्टूबर 2022 है। ऑनलाइन आवेदन में आरक्षण कोटि और वैकल्पिक विषय में अगर कोई अभ्यर्थी चेंज करना चाहते हैं तो उसे एडिट करने के लिए 24 अक्टूबर से 28 अक्टूबर के बीच का समय है।

Web Title: BPSC Assistant Audit Officer PT results declared 1696 candidates passed see your result like this

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे