लाइव न्यूज़ :

नोएडा में बीपीओ कर्मी ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: June 24, 2021 15:02 IST

Open in App

नोएडा, 24 जून नोएडा में थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 15 में रहने वाले एक बीपीओकर्मी ने अपने कमरे में पंखे से लटककर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के नयाबास गांव निवासी दीपक अवाना के मकान में किराए पर मनीष मणि त्रिपाठी (30) रहते थे। मनीष सेक्टर 62 स्थित एक बीपीओ कंपनी में काम करते थे। उन्होंने अज्ञात कारणों से कमरे में पंखे से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

थाना प्रभारी ने बताया कि कमरे से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने बुधवार रात को पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट