लाइव न्यूज़ :

बीपीओ में काम करने वाले कर्मचारी ने आतमहत्या की

By भाषा | Updated: March 5, 2021 13:44 IST

Open in App

नोएडा, पांच मार्च उत्तर प्रदेश के नोएडा इलाके के फेस-3 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में रहने वाले एक बीपीओकर्मी ने बीती रात अपने घर पर कथित रूप से पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । पुलिस के अनुसार उसकी अभी कुछ दिन पहले ही शादी तय हुई थी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस आयुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना फेस- 3 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में रहने वाले परशुराम यादव (21) एक बीपीओ में काम करता वह मानसिक रूप से परेशान रह रहा था। उन्होंने बताया कि बीती रात को परशुराम ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली ।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के निठारी गांव में रहने वाले भूपेंद्र मिश्रा (42) नामक सिक्योरिटी गार्ड ने मानसिक तनाव के चलते कल रात कथित रूप से पंखे से फंदा लगा कर आत्मत्या कर ली ।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है ।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में जिला अस्पताल में पूजा नामक एक महिला की मौत हो गयी । उन्होंने बताया कि इससे पहले वह संदिग्ध अवस्था में अपने घर में घायल मिली थी ।

उन्होंने बताया कि सेक्टर 58 थाना क्षेत्र के सेक्टर 55 स्थित एक होटल में ठहरे बीसीए के छात्र की आज सुबह संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उसकी पहचान हर्षित अग्निहोत्री (23) के रूप में की गयी है ।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार छात्र नशे का आदी था और उन्हें शक है कि नशे के ओवरडोज की वजह से उसकी मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव