लाइव न्यूज़ :

बीपीएफ के एकमात्र राज्यसभा सदस्य ने इस्तीफा दिया, रविवार को भाजपा में शामिल होंगे

By भाषा | Updated: November 21, 2020 21:51 IST

Open in App

गुवाहाटी, 21 नवंबर असम में भाजपा की सहयोगी बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (बीपीएफ) के संस्थापक सदस्य और सांसद बिस्वजीत दैमारी ने शनिवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और ऐलान किया कि वह रविवार को भाजपा में शामिल होंगे।

दैमारी ने 11 नवंबर को घोषणा की थी कि वह पार्टी से इस्तीफा देंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि बीपीएफ विधायक इमैनुअल मोसाहारी भी आने वाले दिनों में भाजपा में शामिल होंगे।

दैमारी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैंने आज राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है और कल भाजपा में शामिल होऊंगा। मैं बीपीएफ से सदस्य बना था, इसलिए मैंने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया। मैंने राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को अपना इस्तीफा भेज दिया है।’’

बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद (बीटीसी) के चुनावों से कुछ दिन पहले ही बीपीएफ की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाले दैमारी ने कहा कि वह रविवार से भाजपा के लिए काम करना शुरू करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘आने वाले दिनों में हजारों लोग बीपीएफ छोड़कर भाजपा में शामिल होंगे। बीपीएफ की केंद्रीय समिति के कई नेता भी भाजपा में शामिल होंगे।’’

गठबंधन में दोनों दलों के बीच मतभेदों के बारे में पूछे जाने पर दैमारी ने कहा कि बीटीसी में कोई गठजोड़ नहीं है और दोनों दल अलग-अलग लड़ रहे हैं, वहीं भाजपा ने साफ किया है कि इस कार्यकाल के बाद विधानसभा चुनाव के लिए कोई गठबंधन नहीं होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा और बीपीएफ के बीच गठबंधन की बात करने का कोई मतलब नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos