लाइव न्यूज़ :

बीटीसी चुनाव में सबसे अधिक सीटें जीतने वाली पार्टी बीपीएफ ने नयी परिषद के गठन का दावा पेश किया

By भाषा | Updated: December 14, 2020 22:20 IST

Open in App

गुवाहाटी, 14 दिसंबर हाल ही में संपन्न बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद (बीटीसी) चुनाव में सबसे अधिक 17 सीटें जीतने वाली पार्टी बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने सोमवार को नयी परिषद के गठन का दावा पेश किया जबकि दूसरी और भाजपा-यूपीपीएल-जीएसपी गठबंधन के पांच सदस्य 15 दिसंबर को शपथ लेने की तैयारी कर रहे हैं।

बीपीएफ के अध्यक्ष हगरामा मोहिलारी ने असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि उनकी पार्टी 40 सदस्यीय परिषद के चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लिहाजा पहले उसे बहुत साबित करने का मौका दिया जाना चाहिये।

उन्होंने अन्य सहयोगियों के समर्थन से बहुमत साबित करने के लिये जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के वास्ते राज्यपाल से सात दिन का समय भी मांगा है।

हालांकि बीपीएफ के दावे पर राज भवन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

साल 2003 में गठित बीटीसी संविधान की छठी अनुसूची के तहत एक स्वशासित निकाय है। बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र में पड़ने वाले कोकराझार, चिरांग, बक्सा, और उदालगिरि जिले बीटीसी के तहत आते हैं।

भाजपा ने बीपीएफ से नाता तोड़ नयी परिषद के गठन के लिये यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) और गण सुरक्षा पार्टी (जीएसपी) से हाथ मिला लिया है।

भाजपा-यूपीपीएल-जीएसपी गठबंधन ने रविवार को राज्यपाल के सामने दावा पेश किया था, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया था। साथ ही राज्यपाल ने उन्हें 15 दिसंबर को शपथ लेने का निर्देश दिया था।

यूपीपीएल के प्रमोद बोडो समेत पांच सदस्यीय टीम मंगलवार को कोकराझार में शपथ लेने को तैयार है। इसमें भाजपा और यूपीपीएल के दो-दो जबकि जीएसपी का एक सदस्य शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू