लाइव न्यूज़ :

संभल में प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने की खुदकुशी

By भाषा | Updated: June 25, 2021 11:37 IST

Open in App

संभल (उप्र), 25 जून संभल जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह 25 वर्षीय युवक ने अपनी प्रेमिका की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के मिलक मौलागढ़ क्षेत्र में आज सुबह शिवम (25) ने अपनी प्रेमिका ममता (23) के घर पहुंच कर पहले उसको गोली मारी और बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से तमंचा भी बरामद कर लिया गया है और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में शिवम के परिवार का आरोप है कि दोनों की हत्या की गई है जबकि ममता के परिवार का कहना है शिवम ने पहले ममता को गोली मारी और बाद में खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मिश्र ने बताया कि मामले में पुलिस ने लड़की के पिता और भाई को पूछताछ के लिए बुलाया है।

इस मामले में झूठी शान के नाम पर हत्या की जाने की आशंका जताए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''प्रथम दृष्टया तो यह आत्महत्या का मामला लग रहा है लेकिन लड़के के परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है इसलिए हम सभी बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह