लाइव न्यूज़ :

धर्म के आधार पर राजनीति करने वालों का बहिष्कार करें: गुलाम नबी आजाद

By भाषा | Updated: December 21, 2021 22:33 IST

Open in App

जम्मू/गंदोह, 21 दिसंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने मंगलवार को कहा कि लोगों को उन्हें नकार देना चाहिए, जो धर्म के आधार पर राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों में, जम्मू कश्मीर और पूरा देश आगे बढ़ने की बजाय पीछे जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर हमला करते हुए आजाद ने कहा कि जो लोग धर्म या पार्टी के आधार पर लोगों से बर्ताव कर रहे हैं और समान रूप से न्याय देने में विफल हैं, उन्हें सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। आजाद ने कहा, “भारत अब वैसा नहीं रहा जैसा सात साल पहले था और इसी तरह से जम्मू कश्मीर भी वैसा नहीं रहा जैसा तीन चार साल पहले था। हम बहुत सारे बदलाव देख रहे हैं,… हम पीछे जा रहे हैं।”

डोडा जिले के गंदोह के भलेसा गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने भाजपा का नाम लिए बिना कहा की देश में लोग बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी से जूझ रहे हैं।

आजाद ने कहा, “हम जम्मू कश्मीर और इस देश को स्वर्ग बनाना चाहते हैं लेकिन कुछ लोग हैं जो इस क्षेत्र को नर्क में तब्दील करना चाहते हैं। यह मानवता के खिलाफ है।” आजाद ने कहा कि नेताओं को लोगों का धर्म, पार्टी या क्षेत्र देखकर उनके साथ न्याय करने में भेदभाव नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा, “सभी धर्म मानवता की सेवा करने के बारे में कहते हैं और यह हमारी नीति है लेकिन आज यह नहीं हो रहा है और धर्म तथा पार्टी देखकर लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।”

आजाद ने कहा कि ऐसे लोग सरकार चलाने के काबिल नहीं हैं और उन्हें राजनीति छोड़कर “पूजा पाठ” करने के लिए लौट जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए