लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में लड़के के सिर में गोली लगी, ऑपरेशन किया गया

By भाषा | Updated: December 30, 2021 19:56 IST

Open in App

पुडुकोट्टई (तमिलनाडु), 30 दिसंबर तमिलनाडु में नरथनमलाई शूटिंग रेंज से बृहस्पतिवार को कथित रूप से चलाई गई गोली 11 साल के लड़के के सिर में लग गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिला पुलिस ने बताया कि लड़के की पहचान पुगझेंधी के तौर पर हुई है और उसे गोली तब गई जब वह शूटिंग रेंज के पास अम्माचतीराम गांव में अपने दादा के घर के सामने खड़ा हुआ था।

राज्य पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि कहां और क्या गलती हुई है।

एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “ एक गोली उसके सिर में लगी है।” उनसे पूछा गया कि क्या गोली केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मियों ने प्रशिक्षण के लिए चलाई थी तो अधिकारी ने इसकी पुष्टि करने से मना किया।

अधिकारी ने कहा कि शूटिंग रेंज और उस जगह की दूरी करीब डेढ़ किलोमीटर है जहां लड़के को गोली लगी है।

घटना के बाद लड़के को सरकारी अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसे यहां से करीब 60 किलोमीटर दूर तंजावुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

‍एक शीर्ष सर्जन ने कहा कि लड़के का ऑपरेशन किया गया है और मस्तिष्क में से गोली को निकाल दिया गया है।

उन्होंने कहा कि जब उसे अस्पताल लाया गया था तो वह बेहोश था और गंभीर रूप से जख्मी था। उन्होंने बताया कि न्यूरो-सर्जन की एक टीम ने उसका ऑपरेशन किया जिसके बाद उसे न्यूरो गहन इकाई में भर्ती किया गया है।

उन्होंने कहा कि लड़के का इलाज जारी है और उसकी निगरानी की जा रही है।

जिला प्रशासन ने शूटिंग रेंज के अधिकारियों से कथित रूप से अपना संचालन स्थगित करने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअगर ट्रंप अपनी नीति में बदलाव नहीं करते, तो भारत को खो देने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति बनेंगे?, सांसद सिंडी कमलागर डोव ने कहा- सबसे बेहतर दोस्त...

भारतDelhi Riots Case: उमर खालिद को बहन की शादी में शामिल होने के लिए 2 हफ़्ते की अंतरिम ज़मानत मिली

क्राइम अलर्टअरुणाचल प्रदेश: खाई में ट्रक, तिनसुकिया के 14 लोगों की मौत और 7 घायल

क्रिकेटविराट कोहली और रोहित शर्मा की सैलरी में ₹2 करोड़ की कटौती की संभावना, शुभमन गिल को मिल सकता है अप्रैज़ल

भारतपश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने SIR के खिलाफ महिलाओं को सीधे भड़काया, कहा- 'आपके पास किचन के औजार हैं'

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और अंडमान और निकोबार में बढ़ी SIR की समयसीमा, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

भारतछत्तीसगढ़ ट्रेन दुर्घटना जांच: परीक्षा में फेल और ट्रेन चलाते समय फोन पर लेता था जानकारी?, रेलवे ने अयोग्य लोको पायलट को किया नियुक्ति, 12 की मौत और 19 यात्री घायल

भारतनगर निगम चुनाव से पहले अमित शाह से मिले महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, सीएम देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच चर्चा की जानकारी

भारतबिहार चुनाव में हार के बाद राजद में भगदड़, पूर्व सांसद और विजय कृष्ण ने दिया इस्तीफा, लालू प्रसाद यादव को लिखा भावुक पत्र

भारतएमपी के एक खेल महोत्सव में देरी से पहुँचने पर भाजपा सांसद वीडी शर्मा को एक महिला खिलाड़ी ने झाड़ा, कहा- ...हमारे पास फालतू टाइम है क्या? वीडियो वायरल | WATCH