जम्मू-कश्मीर में लड़के को मिले रेडियो सेट और विस्फोटक, सेना के हवाले

By भाषा | Updated: July 23, 2021 21:12 IST2021-07-23T21:12:41+5:302021-07-23T21:12:41+5:30

Boy found radio set and explosives in Jammu and Kashmir, handed over to army | जम्मू-कश्मीर में लड़के को मिले रेडियो सेट और विस्फोटक, सेना के हवाले

जम्मू-कश्मीर में लड़के को मिले रेडियो सेट और विस्फोटक, सेना के हवाले

जम्मू, 23 जुलाई जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास शुक्रवार को एक लड़के को दो रेडियो सेट और गोला-बारूद मिले, जिसे उसने सेना को सौंप दिया।

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि सीमा पर लम्बेरी गांव के रहने वाले एक युवा लड़के को अपने पड़ोस में एक संदिग्ध पैकेट में दो रेडियो सेट और एके -47 का गोला-बारूद मिला।

उन्होंने कहा कि लड़के ने तुरंत गांव के सरपंच, पुलिस और सेना की नजदीकी टुकड़ी को सूचित किया।

प्रवक्ता ने कहा कि मौके से एक आईईडी मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सेना के जवान मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर किसी विस्फोटक उपकरण की मौजूदगी से इनकार किया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति सुनिश्चित करने के सुरक्षा बलों के प्रयासों का समर्थन करने वाले स्थानीय लोगों की कोशिशों का यह एक अच्छा उदाहरण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Boy found radio set and explosives in Jammu and Kashmir, handed over to army

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे