लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में लड़के का जबरन लिंग परिवर्तन कराया गया, सामूहिक दुष्कर्म : डीसीडब्ल्यू

By भाषा | Updated: January 16, 2021 00:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली,15 जनवरी दिल्ली के गीता नगर कॉलोनी इलाके में 17 वर्षीय एक लड़के का चार वर्ष पहले कथित तौर पर लिंग परिवर्तन के लिए जबरन ऑपरेशन कराया गया और कुछ लोगों ने कई बार उसके साथ बलात्कार किया।

दिल्ली महिला आयोग ने शुक्रवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया कि लड़के की कुछ लोगों से मुलाकात चार वर्ष पहले एक कार्यक्रम में हुई थी। वे लोग उस लड़के को नृत्य सिखाने और काम दिलाने के नाम पर मंडावली ले गए।

इसमें कहा गया कि शुरुआत में उसने कुछ कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और इसके लिए उसे कुछ पैसे भी मिले, लेकिन कुछ वक्त बाद वे लोग उसपर दबाव बनाने लगे और कहने लगे कि वह अब उन्हें छोड़कर घर नहीं जा सकता तथा उसे उन्हीं लोगों के साथ मंडावली में ही रहना होगा।

बयान में कहा गया कि लड़के को कथित तौर पर नशीला पदार्थ पिलाया गया और उसके साथ मारपीट की गई। लिंग परिवर्तन के लिए लड़के का जबरन ऑपरेशन कराया गया और उस वक्त उसकी उम्र मात्र 13 वर्ष थी।

लड़के ने कहा कि उसे हार्मोन्स की कुछ ऐसी दवाएं दी गईं जिससे वह लड़िकयों जैसा दिखने लगे।

बयान में कहा गया कि आरोपियों ने लड़के से कई बार दुष्कर्म किया और उससे सड़कों पर भीख भी मंगवाई।

इसमें कहा गया कि कुछ माह बाद उसके जानने वाले एक अन्य व्यक्ति को भी मंडावली लाया गया और उसे भी शारीरिक प्रताड़ना दी गई तथा यौन शोषण किया गया। आरोपी उसका भी ऑपरेशन कराने की फिराक में थे।

बयान में कहा गया कि पिछले वर्ष मार्च में लॉकडाउन के दौरान दोनों किसी तरह भागने में सफल रहे और लड़का अपनी मां के पास पहुंच गया। मां ने दोनों लोगों को किराए पर मकान लेकर दिया, लेकिन आरोपी उनको तलाशते हुए वहां भी पहुंच गए और उनके साथ मारपीट कर उन्हें वापस मंडावली ले गए।

इसमें कहा गया कि आरोपियों ने फिर उनके साथ दुष्कर्म किया।

बयान में कहा गया कि दोनों कुछ दिन बाद बचकर निकल गए और नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से एक वकील ने उन्हें दिल्ली महिला आयोग के कार्यालय में पहुंचाया।

अयोग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई और पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिसंबर में मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि यह स्तब्ध कर देने वाली और भयावह घटना है।

उन्होंने कहा कि पुलिस सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दिलाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन