लाइव न्यूज़ :

मंदिर के अंदर पानी पीने के लिए लड़के की पिटाई, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 13, 2021 23:35 IST

Open in App

गाजियाबाद, 13 मार्च गाजियाबाद में एक मंदिर के अंदर पानी पीने के लिए एक व्यक्ति ने दूसरे समुदाय के एक किशोर की पिटाई कर दी जिसका एक वीडियो वायरल होने के बाद उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो की एक क्लिप साझा करके इस मुद्दे को उठाया।

वीडियो में आरोपी व्यक्ति पीड़ित का नाम पूछते हुए उससे धार्मिक स्थल में प्रवेश करने पर पूछताछ करता नजर आ रहा है। उसके तुरंत बाद, वह उसे गालियाँ देते हुए और उसकी पिटाई करते हुए दिखाई देता है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि शुक्रवार की रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान शृंगी नंदन यादव के रूप में की गई है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एक अन्य वायरल वीडियो में, जिले के भोजपुर क्षेत्र में एक सगाई समारोह के दौरान एक व्यक्ति तंदूर पर चपाती पकाते हुए और उस पर थूकते हुए दिखाई देता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान मुरादनगर निवासी मोहसिन के रूप में हुई है।

एसएसपी ने कहा कि अलग-अलग घटनाओं के दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट