लाइव न्यूज़ :

नोएडा से ईनामी बदमाश गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 10, 2021 14:57 IST

Open in App

नोएडा (उप्र),10 नवंबर थाना बिसरख पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश को बुधवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि थाना बिसरख पुलिस ने बुधवार को एक सूचना के आधार पर कुख्यात बदमाश मुमताज को गिरफ्तार किया है और उसके पास से विभिन्न जगहों से लूटे हुए सोने चांदी के जेवरात, देशी तमंचा तथा मोटरसाइकिल बरामद की है।

उन्होंने बताया कि इसके एक साथी को थाना बिसरख पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार किया था, इसका एक अन्य साथी अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश की गिरफ्तारी पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरी ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। वह थाना सेक्टर 20, थाना सेक्टर 49, थाना बिसरख, थाना सूरजपुर तथा गाजियाबाद व दिल्ली के कई थानों से वांछित था। बदमाश के ऊपर विभिन्न थाना क्षेत्रों में 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह