सिक्किम में बोतलबंद मिनरल पानी पर एक जनवरी से पाबंदी लगेगी: तमांग

By भाषा | Updated: October 2, 2021 22:22 IST2021-10-02T22:22:50+5:302021-10-02T22:22:50+5:30

Bottled mineral water to be banned in Sikkim from January 1: Tamang | सिक्किम में बोतलबंद मिनरल पानी पर एक जनवरी से पाबंदी लगेगी: तमांग

सिक्किम में बोतलबंद मिनरल पानी पर एक जनवरी से पाबंदी लगेगी: तमांग

गंगटोक, दो अक्टूबर सिक्किम के मुख्यमंत्री पी एस तमांग ने शनिवार को घोषणा की कि इस हिमालयी राज्य में एक जनवरी, 2022 से बोतलबंद ‘मिनरल वाटर’ पर प्रतिबंध लग जायेगा क्योंकि राज्य ‘ प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न है जो ताजा एवं उत्तम पेय जल प्रदान करते हैं। ’’

गांधी जयंती के मौके पर यहां अपने संबोधन में तमांग ने यह भी कहा कि पाबंदी लगने के बाद लोग प्राकृतिक संसाधनों से पानी लेंगे जो प्लास्टिक की बोतलों में उपलब्ध पानी से अधिक स्वास्थ्यकर है।

उन्होंने कहा, ‘‘ सिक्किम में हर व्यक्ति को मिनरल वाटर बोतल से दूर जाना होगा और प्राकृतिक जन संसाधनों को अपनाना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bottled mineral water to be banned in Sikkim from January 1: Tamang

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे