लाइव न्यूज़ :

मप्र की सांवेर सीट के दोनों प्रमुख चुनावी प्रतिद्वन्द्वी नहीं दे सके खुद को वोट

By भाषा | Updated: November 3, 2020 17:02 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), तीन नवंबर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार तुलसीराम सिलावट और कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद बौरासी गुड्डू चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं से उन्हें वोट देने की बार-बार अपील करते रहे। हालांकि, दिलचस्प बात है कि मंगलवार को मतदान के दौरान वे खुद को वोट नहीं दे सके क्योंकि उनका नाम इस निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता उमेश शर्मा ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘सिलावट का नाम इंदौर शहर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-तीन की मतदाता सूची में दर्ज है। इसलिये वह सांवेर के उपचुनाव में खुद के लिए मतदान नहीं कर सके।’’

इस बीच, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संतोष सिंह गौतम ने बताया कि गुड्डू इंदौर के उपनगरीय क्षेत्र में आने वाली राऊ विधानसभा सीट के मतदाता हैं। इसलिए वह सांवेर के उपचुनाव में अपने लिए मताधिकार का उपयोग नहीं कर पाए।

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सांवेर सीट पर कुल 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे जिनके भाग्य का फैसला 2.70 लाख मतदाताओं ने किया। इनमें शामिल भाजपा उम्मीदवार सिलावट और कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू के बीच कांटे की टक्कर हुई जिसका नतीजा 10 नवंबर को वोटों की गिनती से पता चलेगा।

बहरहाल, इंदौर शहर में रहने वाले दोनों प्रमुख चुनावी प्रतिद्वन्द्वी ग्रामीण क्षेत्र की सांवेर विधानसभा सीट से पहले भी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सिलावट ने कांग्रेस के टिकट पर सांवेर सीट से वर्ष 1985, 2008 और 2018 के विधानसभा चुनाव जीते थे, जबकि 1990, 1993 और 2013 के विधानसभा चुनावों के दौरान उन्हें इस क्षेत्र में हार का स्वाद चखना पड़ा था। उधर, गुड्डू ने भी कांग्रेस के ही टिकट पर सांवेर सीट से वर्ष 1998 का विधानसभा चुनाव जीता था।

सिलावट, भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के सबसे वफादार समर्थकों में गिने जाते हैं। वह कांग्रेस के उन 22 बागी विधायकों में शामिल रहे जिनके विधानसभा से त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल होने के कारण तत्कालीन कमलनाथ सरकार का 20 मार्च को पतन हो गया था।इसके बाद शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा 23 मार्च को सूबे की सत्ता में लौट आई थी।

पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री रहे सिलावट 2018 के पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के टिकट पर सांवेर से विधायक चुने गए थे। लेकिन दल बदल के चलते वह मौजूदा उपचुनावों में ‘पंजा’ (कांग्रेस का चुनाव चिन्ह) के बजाय ‘कमल के फूल’ (भाजपा का चुनाव चिन्ह) के लिए वोट मांगते दिखाई दिए।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया