लाइव न्यूज़ :

इंफोपार्क में सितंबर तक कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक लगा दी जाएगी

By भाषा | Updated: September 14, 2021 17:14 IST

Open in App

कोच्चि, 14 सितंबर सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के लिए सामान्य परिचालन फिर से शुरू करने के वास्ते यहां कोच्चि इंफोपार्क इस महीने तक कोविड-19 के खिलाफ पूर्ण टीकाकरण कवरेज हासिल कर लेगा।

तिरुवनंतपुरम स्थित टेक्नोपार्क कर्मचारी सहकारी (टीईसी) अस्पताल के सहयोग से इन्फोपार्क द्वारा कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक लगाने के लिए अभियान 22 से 24 सितंबर तक चलेगा।

इन्फोपार्क ने कहा कि दूसरी खुराक लगाने के लिए टीकाकरण अभियान पूरे जोरों से चल रहा है जिसमें कई कंपनियां अपने कर्मचारियों, उनके परिवार के सदस्यों और सहायक कर्मचारियों को शामिल कर रही हैं।

इन्फोपार्क के अधिकारियों ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘इंफोपार्क को अभियान के लिए टीईसी अस्पताल से टीके की 10,000 खुराकें मिलेंगी। पहली खुराक लगाने के लिए टीकाकरण अभियान जून में पूरा हो गया था।’’

केरल आईटी पार्क्स के सीईओ जॉन एम थॉमस ने कहा कि कुछ कंपनियां जो पहले ही टीकाकरण पूरा कर चुकी हैं, उन्होंने सामान्य परिचालन फिर से शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्ण टीकाकरण के अलावा, स्कूलों को फिर से खोलने से अधिक कर्मचारियों के लौटने का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू