उत्तर प्रदेश में छह करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की दोनों खुराक

By भाषा | Updated: December 14, 2021 18:46 IST2021-12-14T18:46:47+5:302021-12-14T18:46:47+5:30

Both doses of anti-Covid-19 vaccines to more than six crore people in Uttar Pradesh | उत्तर प्रदेश में छह करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की दोनों खुराक

उत्तर प्रदेश में छह करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की दोनों खुराक

लखनऊ, 14 दिसंबर उत्तर प्रदेश ने मंगलवार को छह करोड़ से ज्यादा लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक लगाने की उपलब्धि हासिल कर ली। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है ।

राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि प्रदेश में अब तक 6 करोड़ 98 हजार 784 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराकें लगायी जा चुकी है। प्रदेश में अब तक कुल 17 करोड़ 94 लाख एक हजार 151 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

बयान के मुताबिक प्रदेश में टीकाकरण योग्य आयु वर्ग में आने वाले करीब 81% लोगों को टीके की पहली डोज लगाने की उल्लेखनीय उपलब्धि भी हासिल की है।

कोरोना की नई किस्म 'ओमीक्रोन' के मद्देनजर सरकार ने प्रदेश में टीकाकरण अभियान को और तेज कर दिया है।

प्रदेश में रोजाना डेढ़ से दो लाख नमूनों की कोविड जांच की जा रही है। प्रदेश में अब तक आठ करोड़ 98 लाख 34 हजार 11 नमूने जांचे जा चुके हैं। प्रदेश में इस वक्त कोविड-19 से संक्रमित होने की दर 0.01% है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Both doses of anti-Covid-19 vaccines to more than six crore people in Uttar Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे