लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में छत्तीसगढ़ की महिला ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, नाम रखा कोरोना और कोविड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 3, 2020 11:41 IST

छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया, जिसके बाद उसके परिवार वालों ने कोरोना वायरस के नाम पर बच्चों का नाम कोरोना और कोविड रखने का फैसला किया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रीति वर्मा बताती हैं कि कोरोना वायरस और लॉकडाउन को मैं जिंदगी भर नहीं भूल सकती।महिला ने बताया कि लोगों के डर को दूर करने के लिए बच्चों का नाम कोरोना और केविड रखा है।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लागू है और सभी लोग घरों में कैद हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ की एक महिला ने लॉकडाउन के दौरान जुड़वा बच्चों को जन्म दिया और उनका नाम कोरोना व कोविड रखा है।

27 मार्च को छत्तीसगढ़ के रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में एक महिला प्रीति वर्मा ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। जिसके बाद उसके परिवार वालों ने कोरोना वायरस के नाम पर बच्चों का नाम कोरोना और कोविड रखने का फैसला किया।

प्रीति वर्मा बताती हैं कि कोरोना वायरस और लॉकडाउन को मैं जिंदगी भर नहीं भूल सकती। शुक्रवार की शाम को पेट में दर्द शुरू हुआ, लेकिन लॉकडाउन के कारण हमें आंबेडकर अस्पताल तक पहुंचने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।

प्रीति ने बताया, 'लॉकडाउन के कारण अस्पताल जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला तो मोटरसाइकिल से किसी तरह अस्पताल पहुंची। लॉकडाउन की वजह से सड़क पर जगह-जगह पुलिस तैनात थी और आने-जाने वालों को रोककर पूछताछ कर रही थी। हमें भी कई जगह चेकिंग से गुजरना पड़ा।'

बच्चों के नाम कोरोना के नाम पर रखने को लेकर प्रीति बताती हैं कि लॉकडाउन के दौरान जद्दोजहद और लोगों में कोरोना के लिए डर को दूर करने के लिए बच्चों का नाम कोरोना और केविड रखने का फैसला लिया है।

बता दें कि 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन का ऐलान किया था। देश में अब तक कोरोना वायरस के 2300 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 56 लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

टॅग्स :छत्तीसगढ़कोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया