लाइव न्यूज़ :

सीमा सुरक्षा बल ने स्थापना दिवस पर अपनी उपलब्धियों को साझा किया

By भाषा | Updated: December 1, 2020 21:49 IST

Open in App

जम्मू, एक दिसम्बर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जम्मू फ्रंटियर ने अपने स्थापना दिवस पर अपनी उपलब्धियों को साझा करते हुए मंगलवार को कहा कि उसने एक पखवाड़े के भीतर पाकिस्तान से घुसपैठ के दो नापाक मंसूबों को विफल कर दिया।

उसने कहा कि हथियारों और गोला-बारूद ले जा रहे एक हेक्सा कॉप्टर को मार गिराया था और इस वर्ष केन्द्र शासित प्रदेश में दो भूमिगत सुरंगों का भी पता लगाया।

सीमा रक्षक बल ने यहां एक बयान में कहा कि उसने पिछले 11 महीनों के दौरान 300 करोड़ रुपये मूल्य की 62 किलोग्राम हेरोइन बरामद की और एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया जबकि 11 अन्य को गिरफ्तार किया गया।

बीएसएफ ने अपने स्थापना दिवस का मुख्य समारोह यहां जम्मू सीमांत मुख्यालय में आयोजित किया जहां बल के महानिरीक्षक एन एस जामवाल और अन्य अधिकारियों ने देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी।

बयान में कहा गया है, ‘‘बीएसएफ के जवानों को पाकिस्तान की ओर से नये खतरों का सामना करना पड़ा है। सीमा पार से पाकिस्तान के तत्वों द्वारा ड्रोन गतिविधि ने इस साल जम्मू क्षेत्र में एक बड़ी चुनौती पेश की जिसका बीएसएफ ने दृढ़ता के साथ सामना किया है।’’

बयान के अनुसार बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तान के मादक पदार्थ तस्करों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया। जवानों ने 20 सितम्बर को 62 किलोग्राम हेरोइन और गोला बारूद बरामद किया।

इसमें कहा गया है, ‘‘बीएसएफ द्वारा बरामद किये गये ये मादक पदार्थ किसी एजेंसी द्वारा जम्मू सीमा पर सबसे बड़ी बरामदगी में से एक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू