लाइव न्यूज़ :

सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तानी नागरिक को किया गिरफ्तार, घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया

By भाषा | Updated: May 19, 2021 01:27 IST

Open in App

जम्मू, 18 मई जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुये अंतरराष्ट्रीय सीमा से एक पाकिस्तानी नागरिक को मंगलवार रात घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

एक अधिकारी ने बताया कि पिछले एक पखवाड़े में सांबा सेक्टर में घुसपैठ का यह दूसरा मामला है ।

एक अधिकारी ने बताया कि एक पाकिस्तानी नागरिक को अंधेरे में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश करते देखा गया।

उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने गोलियां चलायीं और एक गोली घुसपैठिये की पीठ में लगी ।

उन्होंने बताया कि इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसका इलाज चल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में सुरक्षा बलों ने प्रदेश के पुंछ जिले से मंगलवार को दो पिस्तौल और 11 हथगोले बरामद किये ।

इस बीच, रामबन जिले में पुलिस ने बताया कि एक वाहन के फिसलकर 150 फुट गहरी खायी में गिर जाने की घटना में शकील अहमद (19) की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह