लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवस से पहले सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गयी: जम्मू एसएसपी

By भाषा | Updated: August 8, 2021 19:40 IST

Open in App

जम्मू, आठ अगस्त पिछले एक महीने में ड्रोन गतिविधियां बढ़ जाने के बीच जम्मू कश्मीर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को कहा कि आगामी स्वतंत्रता दिवस से पहले किसी भी नापाक मंसूबे को विफल करने और इस (स्वतंत्रता दिवस) समारोह को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है।

जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कोहली ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आर एस पुरा सेक्टर का दौरा किया एवं वहां की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की।

बैठक के बाद कोहली ने कहा, ‘‘ हमने अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर सीमा पर सुरक्षा प्रबंध मजबूत कर दिया है और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ने के लिए विशेष तलाशी चौकियां स्थापित की हैं, रात में गश्त बढ़ा दी है एवं जमीनी स्तर पर सत्यापन कार्य भी कर रहे हैं। ’’

उन्होंने कहा कि ड्रोन गतिविधियों ने हमारी सुरक्षा व्यवस्था के सामने चुनौतियां पेश की हैं लेकिन उससे निपटने के लिए जरूरी उपाय किये गये हैं।

हथियारों एवं मादक पदार्थों की तस्करी के लिए सीमापर से ड्रोन गतिविधियां पिछले एक साल में बढ़ गयी हैं लेकिन जब दो ऐसे ड्रोनों का इस्तेमाल 27 जून को यहां भारतीय वायुसेना के स्टेशन पर बम गिराने के लिए किया गया तो एक बड़ी अन्य चुनौती सामने आ गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘ हमने कई मौकों पर ड्रोन से गिरायी गयी चीजें बरामद कर ली हैं एवं हमने कई ड्रोन मार भी गिराये हैं एवं उन्हें बरामद किया है। हम.. इस चुनौती का सफलतापूर्वक मुकाबला करने के लिए विश्वास से भरे हैं। ’’

पिछले महीने पुलिस ने जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्र कानचक में एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया एवं पांच किलोग्राम विस्फोटक जब्त किया।

पिछले कई महीनों के दौरान सुरक्षाबलों ने इन ड्रोनों के जरिए गिराये गये विस्फोटक उपकरण , पिस्तौल, राइफल, बम आदि बरामद किये हैं। ये ड्रोन सीमापार से संचालित किये जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं