लाइव न्यूज़ :

सीमा विवाद : राउत ने एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल बेलगाम भेजने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: March 13, 2021 16:37 IST

Open in App

मुम्बई, 13 मार्च शिवसेना के नेता संजय राउत ने शनिवार को कर्नाटक के बेलगाम में रह रहे मराठी लोगों को परेशान किये जाने का आरोप लगाया और कहा कि इस गतिरोध के समाधान के लिए महाराष्ट्र से एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पड़ोसी राज्य में भेजा जाना चाहिए।

राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पिछले आठ दिनों में बेलगाम में शिवसेना के नेताओं और पार्टी कार्यालय पर कन्नड़ समर्थक संगठनों द्वारा हमला करने की घटनाएं हुई हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ बेलगाम भारत का हिस्सा है तथा महाराष्ट्र-कर्नाटक के बीच भाषाई विवाद है । इसे ज्यादा नहीं खींचा जाना चाहिए और यह कर्नाटक सरकार की भी जिम्मेदारी है।’’

शिवसेना के राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘‘ यदि स्थिति नियंत्रण से बाहर चली जाती है तो शिवसेना एवं महाराष्ट्र सरकार पर ठीकरा नहीं फोड़ा जाना चाहिए क्योंकि जवाब तब आधिकारिक नहीं बल्कि राजनीतिक होगा।’’

उन्होंने यह कहते हुए केंद्र को बेलगाम में हालात के लिए जिम्मेदार ठहराया कि उसे पश्चिम बंगाल और उन अन्य स्थानों पर हिंसा नजर आती है जहां भाजपा चुनाव लड़ रही है लेकिन वह बेलगाम के घटनाक्रम को लेकर आंख बंद किए हुए है।

राउत ने कहा, ‘‘ महाराष्ट्र सरकार को एक मजबूत कदम उठाना होगा.... बेलगाम में मनमानेपन के शिकार हो रहे मराठी लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल वहां भेजा जाना चाहिए।’’

शिवसेना नेता ने आरोप लगाया कि शिवसेना कार्यकर्ताओं पर हमला करने वाले कन्नड़ संगठन कर्नाटक रक्षणा वेदिके को भाजपा का संरक्षण प्राप्त है।

उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा से कोई भी नेता इस बारे में कुछ नहीं बोल रहा है। शिवसेना उसी शैली में जवाब दे सकती है लेकिन हम दोनों राज्यों के बीच दरार पैदा नहीं करना चाहते। केंद्र को दखल देना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि यह गतिरोध, कर्नाटक के एक पूर्व मंत्री से कथित तौर पर जुड़े सेक्स सीडी स्कैंडल से ध्यान भटकाने की एक कोशिश है।

राउत ने कहा कि सीमा विवाद मामला अदालत में होने के बवाजूद कर्नाटक ने बेलगाम में विधान भवन का निर्माण कराया और इसे राज्य की दूसरी राजधानी बनाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र