लाइव न्यूज़ :

पूर्वोत्तर राज्यों के लिए एकीकृत नीति बनाने में बड़ी बाधा है सीमा विवाद: सरमा

By भाषा | Updated: June 29, 2021 18:46 IST

Open in App

गुवाहाटी, 29 जून असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि पूर्वोत्तर के राज्यों के बीच अंतर-राज्य सीमा विवादों का समाधान उनकी सरकार की प्राथमिकता होगी, जो इस क्षेत्र के लिए एकीकृत नीति बनाने में एक बड़ी बाधा है।

सरमा ने 'पीटीआई-भाषा' को दिये साक्षात्कार में कहा कि पूर्वोत्तर का 'द्वार' होने के नाते राज्य का विकास इस क्षेत्र से जुड़ा है, लेकिन मौजूदा सीमा विवादों के चलते नीतियों में एकरूपता लाना संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि सीमाएं बरकरार रखने को लेकर एक तरह की प्रतिद्वंद्विता है और यह इस क्षेत्र के लिए एकीकृत नीति बनाने में एक बड़ी बाधा के तौर पर पेश आती है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''क्षेत्र के विकास में एक लंबा रास्ता तय करने के लिये हमारे सिस्टर स्टेट (पूर्वोत्तर के राज्यों) के बीच सीमा विवादों को हल करना और पर्यटन, बुनियादी ढांचे के विकास तथा कनेक्टिविटी जैसे विभिन्न नीतिगत दृष्टिकोणों में एकरूपता लाना मेरी सरकार के महत्वपूर्ण उद्देश्यों में से है।''

असम का नगालैंड, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के साथ सीमा विवाद रहा है और इन सभी राज्यों में उन दलों की सरकारे हैं, जो नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (नेडा) का हिस्सा हैं। सरमा नेडा के संयोजक है। नेडा इस क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का संस्करण है।

सरमा से जब यह पूछा गया कि क्या नेडा संयोजक होने से सीमा विवाद को सुलझाने का काम आसान या मुश्किल हो जाता है तो उन्होंने कहा कि एक मुख्यमंत्री के रूप में, ''मुझे अपने राज्य के हितों की रक्षा करनी है और ऐसा करने में कुछ प्रतिक्रियाएं निश्चित रूप से होंगी। अन्य राज्यों में भी यह मुद्दा असीम भावनाओं से जुड़ा है।''

उन्होंने कहा कि एक मुख्यमंत्री के नाते सीमा विवाद वाले राज्यों के साथ काम करने में कुछ समस्याएं हैं, लेकिन साथ ही यह सहायक भी हो सकती हैं।

सरमा ने कहा, ''यह सहायक भी हो सकती है क्योंकि हमने अन्य राज्यों में अपने सहयोगियों के साथ समय रहते संबंध स्थापित किये हैं, जिसका उपयोग इन मुद्दों को हल करने के लिए किया जा सकता है .... इसलिए, मुश्किलें और आसानी दोनों हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो