लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 रोधी छह टीकों की ‘बूस्टर’ खुराक सुरक्षित, प्रतिरोधक क्षमता बनाने में कारगर : लैंसेट अध्ययन

By भाषा | Updated: December 3, 2021 13:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर कोविड-19 रोधी एस्ट्राजेनेका और फाइज़र टीकों की दो खुराक लेने वाले लोगों के लिए कोविड-19 रोधी छह विभिन्न टीकों की ‘बूस्टर’ खुराक (तीसरी खुराक) कारगर साबित हो सकती है। यह ‘बूस्टर’ खुराक सुरक्षित होगी और अधिक प्रतिरोधक क्षमता प्रदान कर पाएगी। ‘द लैंसेट’ पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन में यह बात सामने आई है।

अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि एस्ट्राजेनेका और फाइज़र टीकों की दो खुराक लेने के छह महीने बाद संक्रमित हुए मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने और उससे मौत से क्रमश: 79 प्रतिशत और 90 प्रतिशत सुरक्षा मिली। वैसे, समय के साथ टीकों की संक्रमण के खिलाफ प्रतिरक्षा कम हो जाती है, जिस कारण ही स्वास्थ्य सेवाओं ने ‘बूस्टर’ यानी अतिरिक्त खुराक देने पर विचार किया है।

नए अध्ययन में सात टीकों को तीसरी खुराक यानी ‘बूस्टर शॉट’ के तौर पर दिए जाने को लेकर उनके सुरक्षित होने, प्रतिरक्षा प्रदान करने और उसके दुष्प्रभाव पर गौर किया गया। एस्ट्राजेनेका, फाइज़र-बायोएनटेक, नोवेक्स, जैनसन, मॉडर्ना, वलनेवा और क्योरवैक के टीकों पर यह अध्ययन किया गया।

‘यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल साउथेम्प्टन एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट’ के प्रोफेसर शाऊल फॉस्ट ने कहा, ‘‘ सभी सात टीके तीसरी खुराक के रूप में उपयोग करने के लिए सुरक्षित हैं। वैसे टीका लगाने के स्थान पर दर्द, मांसपेशियों में दर्द, थकान जैसे कुछ आम लक्षण बाद में दिख सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ एस्ट्राजेनेका की दो खुराक के बाद सभी सात टीकों की ‘बूस्टर’ खुराक देने पर प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी (स्पाइक प्रोटीन इम्यूनोजेनेसिटी), जबकि फाइजर-बायोएनटेक की दो खुराक लेने के बाद केवल एस्ट्राजेनेका, फाइजर-बायोएनटेक, मॉडर्न, नोवावैक्स, जेनसेन और क्योरवैक की ‘बूस्टर’ खुराक लेने पर ही प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी।’’

अनुसंधानकर्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि ये परिणाम केवल ‘बूस्टर’ खुराक और 28 दिनों बाद बनी प्रतिरोधक क्षमता से संबंधित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन