लाइव न्यूज़ :

हिमालय, ब्रह्मपुत्र और कृष्ण मेनन पर लिखी किताबें कमलादेवी एनआईएफ पुरस्कार के लिए शॉर्टलिस्ट

By भाषा | Updated: November 16, 2020 16:21 IST

Open in App

बेंगलुरु, 16 नवंबर न्यू इंडिया फाउंडेशन ने तीसरे कमलादेवी चट्टोपाध्याय एनआईएफ पुस्तक पुरस्कार के लिए तीन किताबें शॉर्टलिस्ट की हैं जो हिमालय, ब्रह्मपुत्र और जवाहर लाल नेहरु के मुख्य सलाहकार वीके कृष्ण मेनन पर लिखी गई हैं।

पुरस्कार प्रदाताओं से बताया कि शॉर्टलिस्ट की गई किताबों में भारत के एक सदी का समकालीन इतिहास और जीवनी और पर्यावरणीय इतिहास, एंथ्रोपॉलोजी और इतिहास आदि को शामिल किया जाता है।

इस साल पुरस्कार का चयन करने के लिए गठित ज्यूरी में राजनीति विज्ञानी एव लेखक नीरजा गोपाल जयाल, इतिहासकार रामचन्द्र गुहा, श्रीनाथ राघवन और नयनजोत लाहिड़ी, उद्यमी नंदन निलेकणी और टीमलीज सर्विसेज के प्रमुख मनीष सबरवाल शामिल थे।

जो छह किताबें शॉर्टलिस्ट की गई हैं, वे हैं... अमित अहूजा की ‘मोबिलाइजिंग द मार्जिनलाइज्ड: एथनिक पार्टीज विदआउट एथनिक मूवमेंट्स’, अरुण मोहन सुकुमार की ‘मिडनाइटस मशीन्स: ए पॉलिटिकल हिस्ट्री ऑफ टेक्नोलॉजी इन इंडिया’, अरुपज्योति सैकिया की ‘द अनक्वाएट रीवर: ए बायोग्राफी ऑफ द ब्रह्मपुत्र’, जयराम रमेश की ‘ए चेकर्ड ब्रिलिएंस: द मेनी लाइव्ज ऑफ वी. के. कृष्ण मेनन’, कैथरीन एबान्स की ‘बॉटल ऑफ लाइज: रैनबैक्सी एंड द डार्क साइड ऑफ इंडियन फार्मा’ और स्टीफन ऑल्टर की ‘वाइल्ड हिमाल्याज: ए नेचुरल हिस्ट्री ऑफ द ग्रेटेस्ट माउंटेन रेंज ऑन अर्थ’।

वर्ष 2018 में स्थापित इस पुरस्कार में पिछले एक साल में प्रकाशित सभी गैर-गल्प पुस्तकों को शामिल किया जाता है और जीतने वाले को 15 लाख रुपये नकद और प्रशस्तिपत्र दिया जाता है। विजेता की घोषणा दिसंबर की शुरुआत में की जाती है।

इससे पहले मिलन वैष्णव को ‘वेन क्राइम पेज : मनी एंड मसल्स इन इंडियन पॉलिटिक्स’ और ओर्नित साहनी की ‘हॉउ इंडिया बिकेम डेमोक्रैटिक’ को यह पुरस्कार मिल चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं