लाइव न्यूज़ :

भारत की शुरूआती 'महिला चिकित्सकों' की अनकही कहानियां बताती पुस्तक का विमोचन

By भाषा | Updated: July 31, 2021 17:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जुलाई भारत की शुरूआती 'महिला चिकित्सकों' द्वारा अपनाए गए अपरंपरागत रास्तों का पता लगाते हुए, एक नयी पुस्तक दिखाती है कि कैसे इस क्षेत्र की अग्रदूतों ने पुराने मानदंडों को चुनौती दी तथा काम और पारिवारिक जीवन के बीच संतुलन कायम किया एवं महिलाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा।

पत्रकार-लेखक कविता राव ने, ''लेडी डॉक्टर्स: द अनटोल्ड स्टोरीज ऑफ इंडियाज फर्स्ट वीमेन इन मेडिसिन'' नामक पुस्तक लिखी है। इस पुस्तक में 1860 से 1930 के बीच छह महिलाओं की प्रेरणादायक कहानियां और उनके जीवन का वर्णन है जिन्होंने इस विचार को खारिज कर दिया कि वे अपने लिंग के आधार पर चिकित्सा की पढ़ाई के लिए उपयुक्त नहीं हैं।

लेखिका ने पुस्तक में लिखा, ''.. मैंने उन महिला डॉक्टरों पर ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया, जिनके बारे में कुछ ही जानकारी बची है। ये मुझे सबसे सम्मोहक और आकर्षक कहानियां लगीं। ये महिलाएं डायरियां नहीं लिखती थीं, लिहाजा मैंने उनके मित्रों और समकालीन लोगों के जरिये उनके बारे में जानकारी एकत्रित की।''

उन्होंने कहा, '' मेरी आशा है कि यह पुस्तक इन महिलाओं को सुर्खियों में लाएगी और पाठकों को भारत की पहली शुरूआती डॉक्टरों के अपरंपरागत जीवन के बारे में जानने का मौका मिलेगा।''

प्रकाशन समूह वेस्टलैंड के अनुसार आनंदीबाई जोशी, कादंबिनी गांगुली, रुखमाबाई राउत, हेमाबती सेन सहित दमदार महिलाओं की सम्मोहक कहानियों को ''हमारी पाठ्यपुस्तकों और यादों से मिटा दिया गया है, क्योंकि इतिहास ज्यादातर पुरुषों द्वारा, पुरुषों के बारे में लिखा गया है।''

पुस्तक की कीमत 499 रुपये है। फिलहाल ऑनलाइन और ऑफलाइन दुकानों से इसे खरीदा जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह