लाइव न्यूज़ :

दक्षिण दिल्ली के धरोहर स्थलों के इतिहास पर पुस्तक का लोकार्पण

By भाषा | Updated: August 5, 2021 19:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अगस्त दिल्ली के 108 धरोहर स्थलों के बारे में जानकारी देने वाली एक ‘ई-पुस्तक’ का बृहस्पतिवार को लोकार्पण किया गया जिसमें तोमर वंश के राज में महरौली में बने प्राचीन जलाशय से लेकर दरियागंज में ब्रिटिशकालीन पुलिस थाने की इमारत तक का इतिहास बताया गया है।

‘ग्लोरियस हेरिटेज’ शीर्षक वाली पुस्तक तीन खंड में प्रकाशित किताब का पहला भाग है जिसका लक्ष्य शहर के ऐतिहासिक स्थलों से युवाओं का परिचय कराना है। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उप राज्यपाल अनिल बैजल और दक्षिण दिल्ली के महापौर मुकेश सूर्यन ने इस किताब का लोकार्पण किया।

सूर्यन ने कहा कि दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाले धरोहर स्थलों के संरक्षण के लिए ‘धरोहर संरक्षण प्रकोष्ठ’ बनाया है और ऐसे 475 स्थलों की पहचान की है। उप राज्यपाल ने किताब में दिए अपने संदेश में कहा कि दिल्ली में यूनेस्को धरोहर स्थल हैं जिनमें लाल किला, हुमायूँ का मकबरा और कुतुब मीनार शामिल है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा अंदरूनी गलियों में भी कई ऐतिहासिक इमारतें मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार और लोगों दोनों की जिम्मेदारी है कि उन इमारतों के बारे में भी जागरूकता फैलाई जाए जिनके बारे में बहुत से लोग नहीं जानते।

अधिकारियों ने बताया कि इस पुस्तक श्रृंखला के पहले खंड में 108 धरोहर स्थलों के संबंध में सुंदर चित्र और जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि इस पुस्तक के दो और खंड तैयार किये जा रहे हैं जिसमें उन बाकी धरोहर स्थलों के बारे में जानकारी दी जाएगी जो एसडीएमसी के अधिकार क्षेत्र में आते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह