लाइव न्यूज़ :

मेट्रो कोच बुक कीजिए और जन्मदिन और शादी की पार्टी मनाइये, 15 दिन पहले करना होगा आवेदन, जानिए कितना है किराया

By भाषा | Updated: February 13, 2020 18:08 IST

एनएमआरसी द्वारा बुकिंग की पुष्टि किये जाने के बाद आवेदक को लाइसेंस शुल्क जमा करना होगा जो पांच हजार रुपये से लेकर दस हजार रुपये प्रति घंटे प्रति मेट्रो कोच के हिसाब के अलग-अलग होगा।

Open in App
ठळक मुद्देकिसी भी समारोह के लिए वयस्कों और बच्चों समेत अधिकतम 50 लोगों को प्रति डिब्बे में आने की अनुमति होगी।रेल सेवा ने कहा कि एनएमआरसी एक मेज, कचरे के डिब्बे, एक कर्मचारी और प्रबंध करने वाले कर्मी उपलब्ध करायेगा।

लोग अब जन्मदिन की पार्टियों, शादी से पहले होने वाले कार्यक्रमों और इसी तरह के अन्य समारोहों के लिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो के डिब्बों को बुक कर सकते हैं।

नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) ने बुधवार को यह घोषणा की। निगम ने एक बयान में कहा, ‘‘एनएमआरसी परिसरों पर फिल्मों की शूटिंग और फोटोग्राफी की अनुमति के बाद एनएमआरसी ने अब जन्मदिन पार्टी, शादी से पहले होने वाले कार्यक्रमों और इसी तरह के अन्य समारोहों के लिए एक और आकर्षक नीति तैयार की है, जिसका मतलब है कि अब यात्रा के साधन के अलावा नोएडा मेट्रो मनोरंजन और समारोहों के लिए एक सुलभ, आकर्षक और किफायती गंतव्य बन जाएगी, जो बहुत ही उचित लागत पर है।’’

एनएमआरसी ने कहा कि इच्छुक आवेदक एक ट्रेन में अधिकतम चार डिब्बों के लिए अनुरोध कर सकते हैं और बुकिंग करने के लिए, उन्हें कम से कम 15 दिन पहले एक आवेदन जमा करना होगा, जिसे पहले आओ पहले पाओ के आधार पर माना जाएगा।

इसमें कहा गया है कि एनएमआरसी द्वारा बुकिंग की पुष्टि किये जाने के बाद आवेदक को लाइसेंस शुल्क जमा करना होगा जो पांच हजार रुपये से लेकर दस हजार रुपये प्रति घंटे प्रति मेट्रो कोच के हिसाब के अलग-अलग होगा।

किसी भी समारोह के लिए वयस्कों और बच्चों समेत अधिकतम 50 लोगों को प्रति डिब्बे में आने की अनुमति होगी। रेल सेवा ने कहा कि एनएमआरसी एक मेज, कचरे के डिब्बे, एक कर्मचारी और प्रबंध करने वाले कर्मी उपलब्ध करायेगा। बयान में कहा गया है कि आवेदकों को नीति के तहत दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।

टॅग्स :मेट्रोनॉएडादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया