लाइव न्यूज़ :

किताब कॉपीराइट मामला: फिल्म निर्माता को अदालत ने गिरफ्तारी से दी राहत

By भाषा | Updated: June 8, 2021 17:53 IST

Open in App

मुंबई, आठ जून बंबई उच्च न्यायालय ने पुलिस को फिल्म निर्माता कमल जैन को एक जुलाई तक गिरफ्तार नहीं करने के निर्देश दिए हैं। जैन और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ धोखाधड़ी और कॉपीराइट के उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

मुंबई पुलिस ने इस वर्ष मार्च में जैन, कंगना, उनकी बहन रंगोली चंदेल और भाई अक्षत रनौत के खिलाफ उस वक्त मामला दर्ज किया जब पुस्तक ‘‘दिद्दा : द वॉरियर क्वीन ऑफ कश्मीर’’ के लेखक आशीष कौल ने इन लोगों के खिलाफ कॉपीराइट का उल्लंघन करने और धोखाधड़ी की शिकायत की।

कौल की ओर से स्थानीय अदालत में दाखिल की गई अर्जी के बाद अदालत के आदेश पर खार पुलिस ने धोखाधड़ी, साजिश और कॉपीराइट के उल्लंघन के लिए भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

जैन के वकील शिरीष गुप्ते ने न्यायमूर्ति एस एस शिंदे एवं एन जे जामदार की खंडपीठ को मंगलवार को बताया कि जब भी जरूरत होगी, निर्माता पुलिस के समक्ष पेश होगा और जांच में सहयोग करेगा।

पीठ ने इस बयान को स्वीकार करते हुए कहा ,‘‘इस बात को ध्यान में रखते हुए याचिकाकर्ता की गिरफ्तारी की जरूरत महसूस नहीं हो रही है। याचिकाकर्ता को एक जुलाई तक गिरफ्तार नहीं किया जाए।’’

कौल ने अनुसार, उन्होंने अपनी किताब की स्टोरीलाइन के संबंध में कंगना को एक ई-मेल भेजा था और उन्होंने कौल से अनुमति लिए बिना अपनी फिल्म की ट्विटर पर घोषणा करते हुए कहानी के एक हिस्से का इस्तेमाल किया था।

मजिस्ट्रेट के समक्ष शिकायत में कौल ने दावा किया कि दिद्दा के जीवन पर कहानी का कॉपीराइट अधिकार उनके पास है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह