लाइव न्यूज़ :

विकास खन्ना की 'फीड इंडिया' पहल पर आधारित किताब 27 दिसंबर को होगी रिलीज

By भाषा | Updated: December 21, 2021 17:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर खानसामा विकास खन्ना की नयी किताब, 'बरकत: द इंस्पिरेशन एंड द स्टोरी बिहाइंड वन ऑफ वर्ल्ड्स लार्जेस्ट फूड ड्राइव्स फीड इंडिया', 27 दिसंबर को रिलीज होगी।

किताब का प्रकाशन करने वाले प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (पीआरएचआई) ने इसकी घोषणा की।

नयी किताब में विकास खन्ना ने अपनी 'फीड इंडिया' पहल के बारे में वर्णन किया है, जिसे कोविड-19 महामारी के दौरान गरीब एवं वंचित तबकों के लोगों को भोजन मुहैया कराने के लिए दुनिया के सबसे बड़े खाद्य अभियान में से एक माना जाता है।

विकास ने किताब में फीड इंडिया पहल की योजना, राशन और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के अपने प्रयासों, और अस्थायी रसोई स्थापित करने तथा लाखों लोगों को प्रतिदिन भोजन उपलब्ध हो यह सुनिश्चित करने के अपने व्यक्तिगत अनुभवों को साझा किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos