लाइव न्यूज़ :

दलित समुदाय के समाज सुधारकों के जीवन पर आधारित पुस्तक बाजार में आने को तैयार

By भाषा | Updated: April 10, 2021 15:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल अपना पूरा जीवन विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ संघर्ष में बिताने वाले इतिहास और वर्तमान के ऐसे अग्रणी दलित चिंतकों के जीवन पर आधारित एक नयी पुस्तक बाजार में आने वाली है, जो आज भी न केवल वंचित समुदाय बल्कि पूरे समाज के लिये प्रेरणस्रोत बने हुए हैं।

'पेंग्विन रैंडम हाउस इंडिया' द्वारा प्रकाशित पुस्तक ''मेकर्स ऑफ मॉडर्न दलित हिस्ट्री'' का लेखन सुदर्शन रामवर्धन और गुरू प्रकाश पासवान ने किया है। यह पुस्तक 12 अप्रैल को बाजार में आएगी।

गुरु रविदास, वाल्मीकि, बी आर आंबेडकर, बाबू जगजीवन राम, गुर्रम जाशुवा, के आर नारायणन, सोयराबाई और रानी झलकारीबाई समेत 18 ऐतिहासिक और समकालीन हस्तियों पर किये गए वास्तविक शोध पर आधारित इस पुस्तक को ''दलित विमर्श के संबंध में महत्वपूर्ण पड़ाव'' बताया जा रहा है।

रामवर्धन ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, '''मेकर्स ऑफ मॉडर्न दलित हिस्ट्री' का लेखन एक स्वतंत्र अनुभव रहा। दलित साहित्य गतिशील और विकासवादी है, यह पुस्तक इसका एक विनम्र पड़ाव है। भारत की कहानी उनके योगदान को समझे बिना अधूरी है। लिहाजा यह उनके जीवन, विरासत और कुछ सीखों को मुख्यधारा में लाने का एक प्रयास है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए