2023 के विधानसभा चुनावों में बोम्मई भाजपा का नेतृत्व करेंगे : कर्नाटक भाजपा प्रमुख
By भाषा | Updated: September 6, 2021 22:10 IST2021-09-06T22:10:33+5:302021-09-06T22:10:33+5:30

2023 के विधानसभा चुनावों में बोम्मई भाजपा का नेतृत्व करेंगे : कर्नाटक भाजपा प्रमुख
बेंगलुरू, छह सितंबर कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने सोमवार को कहा कि 2023 के विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई पार्टी का नेतृत्व करेंगे। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने भी यही बात कही थी।
कतील ने कहा कि पार्टी के सभी नेता पार्टी की जीत के लिए मिलकर काम करेंगे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘राज्य के मुख्यमंत्री सरकार के अगुवा हैं और चुनाव के समय निश्चित तौर पर वही नेतृत्व करेंगे... अमित शाह ने इसे स्पष्ट कर दिया है। वरिष्ठ मार्गदर्शन करेंगे, बी. एस. येदियुरप्पा (पूर्व मुख्यमंत्री) अगले चुनाव में मार्गदर्शक होंगे।’’
संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पार्टी के अंदर विरोध या मतभेद नहीं है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।