लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के साथ हुए ‘‘अन्याय के बाद स्थिति को दुरुस्त’’ करें बोम्मई: कांग्रेस

By भाषा | Updated: July 28, 2021 15:02 IST

Open in App

बेंगलुरु, 28 जुलाई कांग्रेस ने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से बुधवार को अपील की कि वे ‘‘पिछले दो साल में राज्य के साथ हुए अन्याय के बाद स्थिति को दुरुस्त करें’’।

कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने एक बयान में कहा, ‘‘नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पिछले दो साल में राज्य के साथ हुए अन्याय के बाद स्थिति को दुरुस्त करें।’’

उन्होंने केंद्र सरकार पर सिंचाई और वित्त सहित किसी भी मामले पर राज्य के साथ सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया। शिवकुमार ने कहा, ‘‘सरकार में समन्वय की कमी ने राज्य को सिर्फ दो साल में 20 साल पीछे धकेल दिया।’’

उन्होंने 26 जुलाई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले बी एस येदियुरप्पा द्वारा दिए भाषण का जिक्र किया और कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान येदियुरप्पा ने जिन चुनौतियों का सामना किया था, वह उन्हें बताते हुए रो पड़े। उन्होंने कहा, ‘‘येदियुरप्पा ने दावा किया है कि केंद्रीय नेताओं ने उन्हें दो महीने तक मंत्रिमंडल गठित करने की अनुमति नहीं दी।’’

शिवकुमार ने कहा कि येदियुरप्पा ने कई तरीकों से अपने कष्टों को लेकर अपनी व्यथा व्यक्त की। उन्होंने बोम्मई को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वह सुशासन लाएंगे और राज्य को न्याय दिलाएंगे।

बोम्मई ने बुधवार को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने यहां राज भवन में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कर्नाटक में भाजपा के विधायक दल ने मुख्यमंत्री पद पर असमंजस को खत्म करते हुए मंगलवार शाम को 61 वर्षीय बोम्मई को अपना नया नेता चुना।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल