लाइव न्यूज़ :

बोम्मई ने तमिलनाडु के विरोध के बावजूद मेकेदातु परियोजना पूरी करने का वादा दोहराया

By भाषा | Updated: October 3, 2021 17:18 IST

Open in App

बेल्लारी (कर्नाटक), तीन अक्टूबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को कहा कि कावेरी नदी पर मेकेदातु जलाशय बनाने की योजना पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के नेताओं द्वारा दिए जाने वाले बयानों के बावजूद आगे बढ़ेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि तमिलनाडु के नेताओं के बयानों ने राज्य के लोगों को भ्रमित किया है।

एक कार्यक्रम से इतर बोम्मई ने कहा, ‘‘मेकेदातु परियोजना का पानी और उसकी योजना तमिलनाडु के हाथों में नहीं है। ऐसे में नेताओं के बयान और उनके प्रस्तावों का कोई मतलब नहीं है। हालांकि, उन्हें यह तथ्य पता है कि वे ऐसा अपने लोगों को राजनीतिक रूप से भ्रमित करने के लिए कर रहे हैं।’’

तमिलनाडु के नेताओं पर इसे लेकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए बोम्मई ने कहा, ‘‘हमारे रूख, हमारे प्रयासों और हमारी कानूनी लड़ाई में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मेकेदातु परियोजना आगे बढ़ेगी।’’

मेकेदातु एक बहुद्देशीय (पेयजल और सिंचाई) परियोजना है जिसमें रामनगर जिले के कनकपुरा में एक संतुलत जलाशय का निर्माण भी शामिल है।

तमिलनाडु इस परियोजना का विरोध कर रहा है। उसका कहना है कि परियोजना पूरी होने पर राज्य को नुकसान होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र