लाइव न्यूज़ :

बोम्मई दिल्ली पहुंचे, प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे

By भाषा | Updated: July 30, 2021 10:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई कर्नाटक के नवनियुक्त मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शुक्रवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद बोम्मई का राष्ट्रीय राजधानी का यह पहला दौरा होगा।

बोम्मई गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से भी मुलाकात कर सकते हैं।

पूर्ववर्ती बी एस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद बोम्मई मंगलवार को भाजपा विधायक दल के नए नेता चुने गए थे और उन्होंने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

मंत्रिमंडल विस्तार में कुछ और समय लगने का संकेत देते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बृहस्पतिवार को राज्य में कहा था कि वह आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा करने के बाद निर्णय लेंगे।

बोम्मई ने कहा था, “जब मैं केंद्रीय नेतृत्व से मिलने दिल्ली जाऊंगा, तब मैं राज्य से संबंधित लंबित परियोजनाओं और मुद्दों के बारे में कर्नाटक के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करने का प्रयास करूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां