लाइव न्यूज़ :

बोम्मई ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की, प्रधानमंत्री से शाम चार बजे मिलेंगे

By भाषा | Updated: July 30, 2021 13:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई कर्नाटक के नवनियुक्त मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शुक्रवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद बोम्मई का राष्ट्रीय राजधानी का यह पहला दौरा है।

बोम्मई की प्रधानमंत्री से शाम चार बजे मुलाकात होगी। इससे पहले वह गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से मिल रहे हैं। वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे।

इन बैठकों में कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार के मुद्दे पर भी चर्चा हो सकती है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात से पहले बोम्मई ने संवाददाताओं से कहा कि वह यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी प्रमुख और अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मिलने और उनका आर्शीवाद लेने आए हैं।

बैठक के बाद रक्षा मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस बोम्मई से मुलाकात की। उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।’’

बोम्मई से जब पूछा गया कि क्या वह केंद्रीय नेताओं से मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में बात करेंगे तो उन्होंने कहा कि भारतीय जनता दल (भाजपा) एक राष्ट्रीय दल है और उम्मीदें करना सामान्य बात है। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात में वह राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार के मुद्दे पर निर्देश लेंगे।

बोम्मई ने कहा, ‘‘हमारी पार्टी में उम्मीदें पूरी करने की ताकत है। नड्डा जी के साथ बैठक में देखते हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में हमें क्या निर्देश मिलता है।’’

पूर्ववर्ती बी एस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद बोम्मई मंगलवार को भाजपा विधायक दल के नए नेता चुने गए थे और उन्होंने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बृहस्पतिवार को राज्य में कहा था कि वह आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा करेंगे।

बोम्मई ने कहा था, “जब मैं केंद्रीय नेतृत्व से मिलने दिल्ली जाऊंगा, तब मैं राज्य से संबंधित लंबित परियोजनाओं और मुद्दों के बारे में कर्नाटक के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करने का प्रयास करूंगा।”

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने यहां जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भी मुलाकात की और कावेरी नदी पर मेकेदातु सिंचाई परियोजना के बारे में चर्चा की। उन्होंने कर्नाटक के सांसदों के लिए शुक्रवार को भोज भी रखा है।

कर्नाटक में भाजपा सरकार के दो साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के कांग्रेस के आरोपों के जवाब में बोम्मई ने कहा, ‘‘यह झूठ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल