लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 रोकथाम संबंधी उपायों की समीक्षा कर सकते हैं बोम्मई

By भाषा | Updated: December 29, 2021 15:19 IST

Open in App

हुबली (कर्नाटक), 29 दिसंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को संकेत दिया कि वह कारोबारियों के विरोध के मद्देनजर अपनी सरकार द्वारा घोषित ‘‘रात के कर्फ्यू’’ सहित कोविड-19 रोकथाम संबंधी अन्य उपायों की समीक्षा कर सकते हैं।

राज्य सरकार ने कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए एहतियाती कदम के तहत 10 दिनों तक रात्रि कर्फ्यू की घोषणा की और मंगलवार रात से पूरे राज्य में यह लागू हो गया।

रात्रि कर्फ्यू हर दिन रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा और यह सात जनवरी की सुबह तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान किसी भी गतिविधि की अनुमति नहीं होगी। रात के कर्फ्यू के विरोध के संबंध में बोम्मई ने यहां संवाददाताओं के एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘मैं इन सबका आकलन कर रहा हूं। देखते हैं क्या होता है। कल बेंगलुरु जाने के बाद मैं इस संबंध में कोई फैसला लूंगा।’’

रोकथाम के उपायों के तहत राज्य सरकार ने नए साल के जश्न में आयोजित किसी भी तरह की पार्टी और सार्वजनिक स्थानों पर सभाओं पर भी प्रतिबंध लगा दिया है और भोजनालयों, होटल, पब, क्लब और रेस्तरां जैसे स्थानों को 30 दिसंबर से दो जनवरी तक 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित करने का आदेश दिया गया है।

फेडरेशन ऑफ कर्नाटक चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, होटल और पब मालिकों, ऑटो और टैक्सी मालिकों ने भी राज्य सरकार से रात के कर्फ्यू और नए साल के जश्न को लेकर पाबंदियों से संबंधित अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि यह समय उनके लिए कमाई का अच्छा अवसर होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा