लाइव न्यूज़ :

बोम्मई के प्रधानमंत्री मोदी से 11 नवंबर को मुलाकात करने की संभावना

By भाषा | Updated: November 10, 2021 10:45 IST

Open in App

बेंगलुरु, 10 नवंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को अपनी नयी दिल्ली यात्रा से पहले कहा कि उनके 11 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने की संभावना है और राज्य की परियोजनाओं से संबंधित मुद्दों पर कई केंद्रीय मंत्रियों से मिलने का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय नेतृत्व से भी मिलने की संभावना है। उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की संभावना से पूरी तरह इनकार नहीं किया।

बोम्मई ने कहा, ‘‘मैं आज दिल्ली के लिए रवाना हो रहा हूं, जहां मैं केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करूंगा और मैंने प्रधानमंत्री से मिलने के लिए समय मांगा है, मुलाकात कल होने की उम्मीद है।’’

उन्होंने यहां पत्रकारों को बताया कि वह राज्य की परियोजनाओं से संबंधित मुद्दों पर कई केंद्रीय मंत्रियों से मिलेंगे, और कृष्णा तथा कावेरी दोनों से संबंधित अंतर-राज्यीय नदी विवादों की समीक्षा और चर्चा करने के लिए कर्नाटक की कानूनी टीम के साथ बैठक करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह कल शाम बेंगलुरु लौटने से पहले एक टेलीविजन चैनल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘मैंने समय मांगा है... मैंने इसके बारे में (मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा करने के लिए) नहीं सोचा है, लेकिन वहां क्या चर्चा होगी, मैं नहीं जानता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां