लाइव न्यूज़ :

बोम्मई का सिद्धरमैया पर पलटवार, कांग्रेस को गुलामगीरी की पार्टी बताया

By भाषा | Updated: September 27, 2021 13:23 IST

Open in App

हुबली, 27 सितंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भारतीय जनता पार्टी को तालिबानी बताने वाले कथित बयान के लिए नेता प्रतिपक्ष सिद्धरमैया पर पलटवार करते हुए कांग्रेस को गुलामगीरी की पार्टी बताया।

सिद्धरमैया के बयान पर एक सवाल के जवाब में बोम्मई ने कहा, ''यह (कांग्रेस) गुलामगीरी की पार्टी है, इसलिए वे देशभक्ति को भी अलग तरह से देखते हैं। हमारी पार्टी देशभक्त है, वह गुलामगीरी की पार्टी हैं।''

उन्होंने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान अपनाई गई मैकाले की शिक्षा नीति के कारण, भारत वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के अवसरों से वंचित हो गया।

उन्होंने कहा, ''अब नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री के रूप में) शिक्षा प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव सुनिश्चित करने के लिए एक नयी शिक्षा नीति लाए हैं जो हमारे बच्चों, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को 21 वीं सदी के ज्ञान युग में ले जा सकती है, लेकिन वे (कांग्रेस) उसमें भी दोष ढूंढ रहे हैं।''

इससे पहले, रविवार को सिद्धरमैया ने आरोप लगाया था कि ''भाजपा" तालिबानी'' हैं । उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक में वास्तव में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) सरकार चला रहा है।

बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था, ''आरएसएस और भाजपा हिटलर के वंश से हैं। भाजपा तालिबानी हैं। उनसे सावधान रहें।'' इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बोम्मई ने कहा कि सिद्धरमैया के बयान से साफ पता चलता है कि वह 'निराश' हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो