लाइव न्यूज़ :

बोम्मई ने वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन में वृद्धि की घोषणा की

By भाषा | Updated: July 28, 2021 18:51 IST

Open in App

बेंगलुरु, 28 जुलाई कर्नाटक के नवनियुक्त मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत किसानों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति कार्यक्रम और वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए पेंशन में वृद्धि की बुधवार को घोषणा की।

एक सदस्यीय कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बोम्मई ने कहा कि उनकी सरकार किसानों और समाज के गरीब तबके के वास्ते काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, ''मेरी पहली कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णय इस दिशा में पहला कदम है।’’

बोम्मई ने कहा, ‘‘हम किसानों के बच्चों के लिए एक कार्यक्रम तैयार कर रहे हैं, और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के साथ गरीब तबके की मदद करने का भी फैसला किया है।’’

उन्होंने कहा कि किसानों के बच्चों के बीच उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने और यह देखने के लिए कि वे शिक्षा से वंचित नहीं हैं, एक नया छात्रवृत्ति कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘यह पहले नहीं था।’’

बोम्मई ने कहा, ‘‘इसमें 1,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे, इसके लिए एक विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया जाएगा।’’ मुख्यमंत्री ने संध्या सुरक्षा योजना के तहत 65 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों के लिए मासिक पेंशन 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,200 रुपये कर दी है। इस कदम से सरकारी खर्च में 863.52 करोड़ रुपये की वृद्धि होगी और 35.98 लाख लाभार्थियों को मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि साथ ही विधवा पेंशन को 600 रुपये से बढ़ाकर 800 रुपये कर दिया गया है, और इससे 414 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च होंगे, और इससे 17.25 लाख लाभार्थियों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, दिव्यांगों के लिए पेंशन के तहत, 40-75 प्रतिशत दिव्यांगता वाले लोगों को 600 रुपये दिए जा रहे हैं और इसे बढ़ाकर अब 800 रुपये किया जाएगा। इससे सरकार के 90 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च होंगे, और 3,66,000 लाभार्थियों को फायदा मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग