लाइव न्यूज़ :

बंगाल में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के आवास पर फेंके गए बम, जांच जारी

By भाषा | Updated: September 8, 2021 14:48 IST

Open in App

कोलकाता, आठ सितंबर भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना स्थित आवास पर बुधवार तड़के कम से कम तीन देसी बम फेंके गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तड़के तीन बजे हुए हमले में कुछ लोग घायल हुए हैं। विस्फोट से आवास का द्वार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ जांच जारी है। हम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रहे हैं और चश्मदीदों तथा स्थानीय लोगों से भी पूछताछ जारी है। मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।’’

हमले के समय सांसद दिल्ली में थे, हालांकि आज ही वह वापस लौट आए। उन्होंने उनके भाटपाड़ा स्थित आवास पर हुए हमले के पीछे तृणमूल कांग्रेस के लोगों के होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा भगवा पार्टी द्वारा आगामी उपचुनाव के लिए उन्हें भवानीपुर विधानसभा सीट का पर्यवेक्षक बनाने का निर्णय लेने के कारण किया गया।

सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कोई पहली बार मेरे घर पर हमला नहीं किया है। वे मुझे मारने की कोशिश कर रहे हैं। कल रात ही मेरी पार्टी ने मुझे भवानीपुर विधानसभा सीट का पर्यवेक्षक बनाने का फैसला किया और आज सुबह बम फेंके गए। मैंने सुना है कि कुछ लोग घायल हुए हैं। मैं मामले की एनआईए (राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण) द्वारा जांच की मांग करता हूं, क्योंकि मुझे राज्य पुलिस पर विश्वास नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि वह ‘‘ अंतिम क्षण तक लड़ाई जारी रखेंगे।’’

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में ‘‘ प्रचंड हिंसा’’ के समाप्त होने के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ सांसद अर्जुन सिंह के आवास के बाहर आज सुबह बम विस्फोटों की घटना कानून-व्यवस्था के लिए चिंताजनक है। पश्चिम बंगाल पुलिस से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद करता हूं। जहां तक उनकी सुरक्षा का सवाल है तो यह मुद्दा पहले भी उठाया जा चुका है।’’

नंदीग्राम से भाजपा विधायक एवं विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि हमले से सिंह डरेंगे नहीं।

उन्होंने कहा, ‘‘ सांसद अर्जुन सिंह के आवास पर बम फेंकना हमारे उस आरोप की पुष्टि करता है कि अपराधियों को पश्चिम बंगाल प्रशासन के भीतर उनके आकाओं द्वारा सजा ना देने का आश्वासन दिया गया है। हालांकि अर्जुन सिंह स्टील के बने हैं वह डरेंगे नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है