लाइव न्यूज़ :

बंबई उच्च न्यायालय ने अनिल देशमुख के खिलाफ ईडी मामले की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश का तबादला किया

By भाषा | Updated: November 17, 2021 16:31 IST

Open in App

(इंट्रो में सुधार के साथ)

मुंबई, 17 नवंबर बंबई उच्च न्यायालय ने धनशोधन के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की रिमांड के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अर्जियों पर सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश एचएस सतभाई का तबादला तत्काल प्रभाव से यवतमाल जिला कर दिया है। वह सांसदों तथा विधायकों से जुड़े अन्य मामलों की भी सुनवाई कर रहे थे।

विशेष न्यायाधीश सतभाई इस साल जुलाई से यहां की सत्र अदालत में सांसदों और विधायकों से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहे थे। उन्होंने सोमवार को देशमुख को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था।

न्यायाधीश सतभाई देशमुख के मामले के अलावा कथित महाराष्ट्र सदन घोटाले के संबंध में महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल के खिलाफ एक मामले की भी सुनवाई कर रहे थे। बाद में उन्हें आरोपमुक्त कर दिया गया।

देशमुख को एक नवंबर को ईडी ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया था। बंबई उच्च न्यायालय ने सोमवार को जारी एक अधिसूचना में कहा कि वह एचएस सतभाई, न्यायाधीश, नगर दीवानी अदालत और अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, मुंबई को जिला न्यायाधीश-2 और अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, केलापुर, जिला यवतमाल के रूप में तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित और नियुक्त कर रहा है।

यवतमाल जिला मुंबई से 685 किमी दूर पूर्वी महाराष्ट्र में स्थित है। न्यायाधीश सतभाई ने हाल में महाराष्ट्र सदन मामले में भुजबल और अन्य को आरोपमुक्त किया था। मामले में सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा कि इस बात के कोई ठोस सबूत नहीं हैं कि दिल्ली में नए महाराष्ट्र सदन के निर्माण के अनुबंध में भुजबल और उनके परिजनों ने किसी भी प्रकार की ‘‘रिश्वत’’ ली।

न्यायाधीश सतभाई एक सहकारी बैंक में कथित घोटाले से संबंधित मामले में शिवसेना के पूर्व सांसद आनंद अडसुल की अग्रिम जमानत याचिका पर भी सुनवाई कर रहे थे। वह महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता एकनाथ खडसे से जुड़े कथित पुणे भूमि सौदे के मामले की भी सुनवाई कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया