लाइव न्यूज़ :

बंबई उच्च न्यायालय का कोविड-19 टीकों की कीमतें तय करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार

By भाषा | Updated: April 29, 2021 13:19 IST

Open in App

मुंबई, 29 अप्रैल बंबई उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को उस जनहित याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया जिसमें सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक को कोविड-19 के टीके 150 रुपये प्रति टीके की एकसमान दर से बेचने के निर्देश देने का अनुरोध किया गया था।

मुंबई के वकील फैजान खान और कानून के तीन छात्रों द्वारा गत सप्ताह दायर जनहित याचिका में केंद्र और राज्य सरकारों के लिए कोविड-19 टीकों की अलग-अलग कीमतों को चुनौती दी गई थी।

याचिकाकर्ता के वकील विवेक शुक्ला ने मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति जी एस कुलकर्णी की खंडपीठ के समक्ष बृहस्पतिवार को तत्काल सुनवाई के लिए याचिका पेश की।

अदालत ने कहा कि याचिका उच्चतम न्यायालय में दायर की जानी चाहिए जिसने कोविड-19 से संबंधित मामलों में स्वत: संज्ञान लिया है।

अदालत ने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि जिन मुद्दों का पूरे भारत पर असर पड़ेगा उन पर वह सुनवाई करेगा और कीमतें पूरे भारत में एक साथ लागू होती हैं। हम इस पर सुनवाई नहीं कर रहे हैं क्योंकि उच्चतम न्यायालय इस मामले पर सुनवाई कर रहा है।’’

अदालत ने यह भी कहा कि कोविड-19 टीकों की कीमतें सार्वभौमिक मुद्दा है जिसका संबंध पूरे देश से है और अत: याचिकाकर्ताओं को उच्चतम न्यायालय ही जाना चाहिए।

वकील शुक्ला इस पर सहमत हुए और उन्होंने याचिका वापस ले ली।

याचिकाकर्ताओं द्वारा 24 अप्रैल को दायर जनहित याचिका में कहा गया है कि टीके को एक आवश्यक वस्तु माना गया है और इसलिए इसका प्रबंधन तथा वितरण निजी कंपनियों के हाथों में नहीं छोड़ा जा सकता।

इसमें कहा गया है, ‘‘ये दिग्गज दवा कंपनियां कोविड-19 के कारण बढ़ी मृत्यु दर के डर को भुना रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे