लाइव न्यूज़ :

बॉम्बे हाईकोर्ट का केन्द्र सरकार को फटकार, 'FTII इंस्टीट्यूट को दूरदर्शन ना समझे'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2019 14:28 IST

फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे के फैकल्टी सदस्य इंद्रनील भट्टाचार्य द्वारा फेसबुक पर एक सरकार विरोधी पोस्ट पर लिए अनुशासनात्मक आधार पर उन्हें 19 जुलाई को निलंबित कर दिया गया था। बॉम्बे हाईकोर्ट ने इन्ही की याचिका पर सुनवाई में केन्द्र सरकार को फटकार लगाई है। 

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट के जज ने कहा कि वो चाहते हैं कि मामले को गंभीरता से लेते हुये इसको सुलझा लिया जाये।जस्टिस गौतम पटेल ने केन्द्र सरकार के वकील से पूछा- आपको नहीं लगता कि केन्द्र सरकार ने प्रतिष्ठित संस्थान में अनावश्यक नौकरशाही का सहारा लेकर हस्तक्षेप किया है।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार( आठ अगस्त) केन्द्र सरकार को फटकार लगाते हुये कहा है कि सरकार फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) को दूरदर्शन ना समझे। बॉम्बे हाईकोर्ट ने ये फटकार फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) पुणे में हस्तक्षेप करने के लिए केंद्र सरकार को लगाई है। कोर्ट ने कहा, "एफटीआईआई दूरदर्शन नहीं है। यह किसी सरकारी मीडिया का अंग नहीं है। इसकी वजह स्वायत्तता है। आपने इसकी गरिमा को कम कर दिया है?" जस्टिस सत्यरंजन धर्माधिकारी और गौतम पटेल की पीठ ने सुनवाई के दौरान केन्द्र सरकार को ये बात कही। 

फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे के फैकल्टी सदस्य इंद्रनील भट्टाचार्य द्वारा फेसबुक पर एक सरकार विरोधी पोस्ट पर लिए अनुशासनात्मक आधार पर उन्हें 19 जुलाई को निलंबित कर दिया गया था। बॉम्बे हाईकोर्ट ने इन्ही की याचिका पर सुनवाई में केन्द्र सरकार को फटकार लगाई है। 

उनके वकील सुनीप सेन ने कहा कि यह कार्रवाई निंदनीय है क्योंकि उन्होंने केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) से शिकायत की थी और फिर उन्हें तीन कारण बताओ नोटिस और निलंबन आदेश दिया गया। 

केन्द्र के वकील नीता मसुरकर ने कहा कि उन्हें पहले कैट के पास जाना चाहिए। जस्टिस गौतम पटेल ने केन्द्र सरकार के वकील से पूछा- आपको नहीं लगता कि केन्द्र सरकार ने प्रतिष्ठित संस्थान पर अनावश्यक नौकरशाही का सहारा लेकर हस्तक्षेप किया है। उन्होंने याद करते हुये कहा बॉलीवुड के प्रमुख फिल्म-निर्माता इस संस्था के हैं और अच्छी फिल्म बनाते हैं। लेकिन पांच से छह सालों में  एफटीआईआई की स्थिति खराब है। इसका एक इतिहास है। इस जगह में प्रवेश करने के लिए लोग जीतोड़ मेहनत करते हैं। यहां रचनात्मकता दिखाई देती थी। आपको यहां का पूरा बैकग्राउंड और रोस्टर देखना चाहिए।''

याचिकाकर्ता के वकील सुनीप सेन ने कहा, इंद्रनील भट्टाचार्य फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे से इस्तीफा देने चाहते थे। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया में अप्लाई भी किया था लेकिन उनका आवेदन पत्र एफटीटीआईआई के डायरेक्टर के पास भी गया। 

कोर्ट के जज ने कहा कि वो चाहते हैं कि मामले को गंभीरता से लेते हुये इसको सुलझा लिया जाये। याचिकाकर्ता के वकील सुनीप सेन ने कहा उन्होंने मामले की शिकायत CVC में भी की है। मैं प्रेस और किसी भी थर्ड पार्टी के पास नहीं जाउंगा। 

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया