लाइव न्यूज़ :

बम्बई उच्च न्यायालय ने राज्य की अदालतों द्वारा पारित अंतरिम आदेशों को सात मई तक बढ़ाया

By भाषा | Updated: April 16, 2021 20:32 IST

Open in App

मुंबई, 16 अप्रैल बम्बई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि उसके और नागपुर, औरंगाबाद और गोवा की पीठों और महाराष्ट्र के अधीनस्थ न्यायालयों द्वारा पारित किए गए सभी अंतरिम आदेश, जो 19 अप्रैल तक मान्य हैं, वे सभी कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के कारण सात मई तक बिना शर्त बरकरार रहेंगे।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की स्थिति को भयावह बताते हुए, उच्च न्यायालय ने भी सात मई तक केवल अत्यंत जरूरी मामलों की डिजिटल सुनवाई करने का फैसला किया है।

मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति ए ए सैयद, एस एस शिंदे और पी बी वरले की एक विशेष पीठ ने कहा कि सार्वजनिक आवाजाही पर नए प्रतिबंध लगाने के महाराष्ट्र सरकार के 13 अप्रैल के आदेश के कारण वादी अदालतों से तत्काल संपर्क नहीं कर सकते हैं।

अदालत ने अपने आदेश में कहा, "कोविड-19 वायरस से उत्पन्न हुई महामारी की दूसरी लहर कहर बरपा रही है, जैसी पहली लहर ने बरपाया था।"

महाराष्ट्र सरकार ने 'ब्रेक द चेन' नामक अपने आदेश में वायरस का मुकाबला करने के लिए एक मई तक सार्वजनिक आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए