लाइव न्यूज़ :

बंबई उच्च न्यायालय ने वर्सोवा समुद्र तट पर अतिक्रमण का स्थायी समाधान निकालने को कहा

By भाषा | Updated: December 6, 2021 20:21 IST

Open in App

मुंबई, छह दिसंबर बंबई उच्च न्यायालय ने सोमवार को महाराष्ट्र सरकार और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) से कहा कि वे उपनगर वर्सोवा में समुद्र तट को अवैध अतिक्रमण के मुद्दे का एक स्थायी समाधान खोजें।

न्यायमूर्ति अमजद सईद और न्यायमूर्ति अभय आहूजा की पीठ अंधेरी पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अमीत साटम की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी। अधिवक्ता प्रह्लाद परांजपे के माध्यम से दायर इस याचिका में समुद्र तट पर कथित तौर पर मादक पदार्थ की तस्करी और वेश्यावृत्ति पर चिंता जताई गई है।

याचिका में राज्य सरकार, बीएमसी और पुलिस को समुद्र तट के रखरखाव के साथ-साथ सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे निगरानी करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया। याचिका में कहा गया, ‘‘इन अवैध ढांचे की वजह से रात में झोपड़ियों और समुद्र तट के आसपास के क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और वेश्यावृत्ति जैसी गंभीर समस्याएं पैदा होती हैं। इससे समुद्र तट आम नागरिकों के लिए असुरक्षित हो जाता है।’’

पीठ ने सरकार और बीएमसी को इस मुद्दे का स्थायी समाधान तलाशने और अगले सप्ताह एक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया। साटम ने याचिका में कहा है कि उन्होंने दिसंबर 2014 में इस मुद्दे को उठाया था, जिसके बाद 2015 में अवैध झोपड़ियों को ध्वस्त कर दिया गया था। हालांकि, जून, 2016 में फिर से इन ढांचों का निर्माण हो गया।

याचिका में कहा गया है कि मॉनसून के दौरान इस तरह की झोपड़ियां बनाई जाती हैं। याचिका में बीएमसी को मॉनसून से पहले एहतियाती कदम उठाने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल