लाइव न्यूज़ :

बंबई उच्च न्यायालय ने कार्यकर्ता शरजील से बुधवार को पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा

By भाषा | Updated: March 9, 2021 20:33 IST

Open in App

मुंबई, नौ मार्च बंबई उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कार्यकर्ता शरजील उस्मानी को इस साल एल्गार परिषद सम्मेलन में कथित भड़काऊ भाषण के लिए दर्ज प्राथमिकी के मामले में पुणे पुलिस के सामने पेश होने को कहा है।

न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति मनीष पितले की पीठ ने पुलिस से उस्मानी के खिलाफ 16 मार्च तक कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने को कहा। मामला रद्द करने के लिए उस्मानी की याचिका पर अदालत उसी दिन सुनवाई करेगी।

उस्मानी के वकील मिहिर देसाई ने मंगलवार को अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल को पुलिस ने बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया है।

अदालत ने उस्मानी से बुधवार को पुलिस के सामने पेश होने को कहा और अतिरिक्त लोक अभियोजक जे पी याग्निक को पुलिस से 16 मार्च तक उस्मानी के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने को कहा।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र उस्मानी के खिलाफ दो फरवरी 2021 को प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर