लाइव न्यूज़ :

कृष्ण जन्माष्टमी से पहले वृंदावन के प्रेम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप, बढ़ी चौकसी

By भाषा | Updated: August 9, 2019 13:14 IST

वृन्दावनः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने बताया, ‘‘धमकी देने वाले युवक को भी पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल वह युवक पुलिस की हिरासत में है।’’

Open in App
ठळक मुद्देमथुरा जिले में दिल्ली-आगरा राजमार्ग से आगे छटीकरा-वृन्दावन मार्ग पर स्थित प्रेम मंदिर को उड़ा देने की धमकी मिलने के बाद बीती शाम पुलिस और जिला प्रशासन में हड़कम्प मच गया। राधा और कृष्ण के अनन्य प्रेम को समर्पित इस मंदिर को उड़ा देने की धमकी मिलने के बाद आनन फानन में इसके आसपास के इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई।

मथुरा जिले में दिल्ली-आगरा राजमार्ग से आगे छटीकरा-वृन्दावन मार्ग पर स्थित प्रेम मंदिर को उड़ा देने की धमकी मिलने के बाद बीती शाम पुलिस और जिला प्रशासन में हड़कम्प मच गया। राधा और कृष्ण के अनन्य प्रेम को समर्पित इस मंदिर को उड़ा देने की धमकी मिलने के बाद आनन फानन में इसके आसपास के इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई।

मोबाइल नंबर से फोन करने वाले की सर्विलांस के आधार पर तलाश की गई तो पता चला कि यह फोन किसी मुन्ना नाम के युवक के नाम से पंजीकृत है। उसने बताया कि उसका फोन खो गया था। उससे किसी अन्य व्यक्ति ने यह कॉल की थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने बताया, ‘‘धमकी देने वाले युवक को भी पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल वह युवक पुलिस की हिरासत में है।’’ इस मंदिर का निर्माण कृपालु महाराज ने करीब 54 एकड़ भूमि पर लगभग सौ करोड़ रुपए की धनराशि से कराया है।

11 वर्ष में बनकर तैयार हुए इस मंदिर का लोकार्पण 2012 में किया गया था। इस मंदिर में कुल 94 खम्भे हैं। इस मंदिर के निर्माण में इटैलियन संगमरमर का इस्तेमाल किया गया है। मंदिर बनाने में राजस्थान और उत्तर प्रदेश के एक हजार शिल्पकारों ने दिन-रात काम किया था।

मन्दिर में प्रतिदिन देश-विदेश बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं। इसकी ऊँचाई 125 फुट, लम्बाई 122 फुट तथा चौड़ाई 115 फुट है। इसमें फव्वारे, राधा-कृष्ण की मनोहर झाँकियाँ, गोवर्धन लीला, कालिया नाग दमन लीला, झूलन लीला की झाँकियाँ उद्यानों के बीच सजाई गयी हैं। मन्दिर की शिलाओं पर राधा गोविन्द गीत सरल भाषा में लिखे गए हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?