लाइव न्यूज़ :

बम बरामदगी: अमरिंदर सिंह ने आशा जतायी कि पंजाब सरकार खतरे को गंभीरता से लेगी

By भाषा | Updated: November 5, 2021 18:42 IST

Open in App

(इंट्रो और तीसरे पैरा में सुधार के साथ)

चंडीगढ़, पांच नवंबर फिरोजपुर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट खेतों से विस्फोटक भरा टिफिन बरामद होने के दो दिन बाद पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को आशा जतायी कि पंजाब सरकार ‘‘इनकार के मुद्रा’’ से निकलेगी और इस खतरे को गंभीरता से लेगी।

पंजाब पुलिस ने बताया था कि तीन लोगों से पूछताछ के बाद बुधवार को ‘अली के’ गांव से बम बरामद किया।

सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘आशा करते हैं कि पंजाब सरकार (भारत), खास तौर पर पंजाब के गृह मंत्री (सुखजिंदर सिंह रंधावा) इनकार के मुद्रा से निकलेंगे और इस खतरे को गंभीरता से लेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि सीमा पार से कई खेप लगातार भेजी जा रही हैं, ऐसे में अतिरिक्त गश्त और इस चुनौती से निपटने के लिए विस्तृत कार्रवाई योजना बनाने की जरूरत है।’’

गृह विभाग का भी प्रभार संभाल रहे उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पाकिस्तान की ओर से पंजाब की सुरक्षा को खतरे से संबंधित सिंह के पुराने बयान के संदर्भ में ‘‘पंजाब की शांति और सुरक्षा को लेकर कुछ लोगों के निजी हितों’’ से जुड़े ‘भय उत्पन्न करने वाले बयानों’ के खिलाफ चेतावनी दी थी।

रंधावा ने उस वक्त कहा था, ‘‘इससे लोगों के बीच अनावश्यक डर और असुरक्षा की भावना पैदा होगी।’’

पिछले कुछ महीनों में अमृतसर ग्रामीण, कपूरथला, फजिल्का और तरन तारन से भी टिफिन बम बरामद हुए हैं।

पंजाब पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले एक बड़े आतंकी हमले को नाकाम कर दिया था जब उसे अमृतसर में भारत - पाक सीमा के पास विस्फोटक से भरा एक टिफिन मिला था। यह विस्फोटक नष्ट करने के बाद पुलिस ने कहा था कि यह विस्फोटक पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये भारतीय हिस्से में भेजा गया होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है