लाइव न्यूज़ :

बम अफवाह: तलाशी के बाद पर्यटकों के लिए फिर खोला गया ताज महल

By भाषा | Updated: March 4, 2021 14:00 IST

Open in App

दिल्ली/आगरा, चार मार्च बम की सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार सुबह ताजमहल को पर्यटकों से खाली कराकर बंद कर दिया गया। हालांकि जांच के दौरान ताजमहल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और बम की सूचना अफवाह साबित हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आगरा के पुलिस अधीक्षक (शहर) बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि जांच अभियान पूरा होने के बाद करीब 11.23 बजे ताज महल को फिर पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक युवक को पकड़ा गया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

ताज महल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित धरोहर है और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के सशस्त्र कर्मी इसकी सुरक्षा में तैनात है।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस के आपात सेवा नंबर 112 नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने सुबह करीब नौ बजे फोन कर दावा किया कि ताज महल में बम है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने तत्काल सीआईएसएफ के कर्मियों को इसकी जानकारी दी, जिसने आंगुतकों को इमारत खाली करने को कहा और सवा नौ बजे परिसर की तलाशी शुरू की।

दिल्ली में सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ तलाशी लगभग पूरी हो गई है और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।’’

वहीं, आगरा के पुलिस अधीक्षक (शहर) बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि करीब एक घंटे तक तलाशी की गई और कोई भी विस्फोटक नहीं मिला। किसी व्यक्ति ने फर्जी सूचना दी थी। तलाशी पूरी होने के बाद ताज महल को पूर्वाह्न 11:23 बजे फिर खोल दिया गया।

उन्होंने बताया कि बम होने की फर्जी सूचना देने वाले की पहचान फिरोजाबाद जनपद में हुई है। एक युवक को पकड़ा गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां